MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। प्रदेश में एक तरफ तेज गर्मी पड़ रही है। वहीं आज सुबह से राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई।
मध्य भारत में बारिश
राजधानी भोपाल, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर और जबलपुर के कुछ हिस्सों में आज सुबह से हल्की बारिश हुई। करीब 10 मिनट तक रिमझिम बारिश होती रही। ऐसे में यहां तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखी गई। हल्की बारिश की वजह से सुबह के वक्त लोगों को गर्मी से भी कुछ राहत मिली।
मौसम विभाग ने बताया कि आज भी कई जिलों में आंधी और हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा, मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, राजगढ़, इंदौर, देवास, उज्जैन, शाजापुर, धार और रायसेन में हल्की बारिश होने की संभावना है।
बघेलखंड-बुंदेलखंड में तेज गर्मी
वहीं बघेलखंड और बुंदेलखंड में तेज गर्मी का दौर जारी है। दोनों अंचलों के जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार बना हुआ है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। खजुराहो में तापमान रिकॉर्ड 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है।
और पढ़िए – MP विधानसभा में लगी बाबा साहब अंबेडकर प्रतिमा, CM शिवराज बोले उन्होंने जागरुक बनाया
इसी तरह से नौगांव, सीधी, सतना, दमोह, रतलाम, नरसिंहपुर और खरगोन में भी तापमान 40 से 42 डिग्री के पास बना हुआ है। फिलहाल राज्य के 17 शहरों में तापमान 40 डिग्री या इससे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
दिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
4 mins agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
6 mins agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
2 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
6 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
20 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
20 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines