MP Weather Update: मध्य प्रदेश में इस बार नौतपा कमजोर नजर आ रहा है। प्रदेश में ज्यादातर जिलों का तापमान 40 डिग्री के नीचे हैं। ऐसे में प्रचंड गर्मी का असर ज्यादा दिख नहीं रहा है। वहीं मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। गर्मी के लिहाज से नौतपा का दूसरा दिन भी पूरी तरह से कमजोर रहा।
नरसिंहपुर सबसे ज्यादा गर्म
मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान 40 डिग्री के नीचे रहा, जबकि राजधानी भोपाल समेत कई इलाकों में बारिश का दौर भी कल जारी रहा। इसके अलावा रात में आंधी-बारिश होने से तापमान में भी गिरावट हुई है। वहीं बीते 24 घंटे के दौरान नरसिंहपुर जिले का तापमान सबसे ज्यादा रहा। नरसिंहपुर जिले में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
इन जिलों में हो सकती है बारिश
सीनियर मौसम वैज्ञानिक अशफाक खान ने बताया कि उत्तर भारत में एक चक्रवात बना हुआ है। एक ट्रफ लाइन साउथ यूपी-बिहार और दूसरी ट्रफ लाइन साउथ-ईस्ट एमपी से लेकर कर्नाटक तक गुजर रही है। इस कारण नमी है। इसके चलते बारिश और तेज हवा का दौर बना हुआ है। शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
आमतौर पर मई का महीना मध्य प्रदेश में बेहद गर्म होता है। लेकिन इस बार मई के महीने में गर्मी का असर पूरी तरह से दिखाई नहीं पड़ रहा है। प्रदेश गर्मी के तेवर पूरी तरह से ढीले हैं। मौसम विभाग ने बताया की मई का आखिरी सप्ताह ज्यादा गर्म नहीं रहेगा।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines