MP Weather: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है, प्रदेश के कई जिलों में कल रात भी तेज बारिश हुई है, जिससे तापमान एक बार फिर तेजी से नीचे लुढ़क गया। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री के नीचे आ गया, जबकि खजुराहो में तापमान 7 डिग्री के आसपास रहा, जिससे यहां शनिवार की सबसे ठंडी रात बताई गई।
बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश की वजह से सुबह से ही कई जिलों में घना कोहरा भी छाया हुआ है। ऐसे में आज होने वाली बारिश के साथ मौसम विभाग ने घना कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की है।
इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच और श्योरपुर जिले में हल्की से माध्यम बारिश के आसार हैं। जबकि सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलो में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
इसके अलावा ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों समेत बालाघाट, धार, इंदौर और जिलो में मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना, जबकि मालवा-निमाड़ के कई जिलों में अच्छी बारिश होने की भी पूरी संभावना है। जिससे यहां ठंड की वापसी भी हो सकती है। वहीं कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी भी कम हो गई, जिससे मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
तापमान में होगी गिरावट
मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पूरे प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है, जिससे तापमान में भी उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। वहीं बारिश की वजह से ठंड भी बार-बार वापसी कर रही है। ऐसे में फिलहाल मौसम ने अभी आने वाले एक दो दिन तक और बारिश की संभावना जताई है।
और पढ़िए –मौसम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
47 mins ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
5 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
10 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
11 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
11 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
12 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
13 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines