MP में शिक्षक भर्ती से जुड़ी जरूरी खबर, दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने का आखिरी मौका
Edited By Arpit Pandey

mp teacher recruitment
Edited By Arpit Pandey

mp teacher recruitment
MP News: मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को 6 जून तक अपने डॉक्यूमेंट्स ऑनलाइन अपलोड करना होगा। इसके पहले यह तारीख 27 मई थी। लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया था। सभी अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट्स अपलोड कराने के बाद अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी कराना होगा।
शिक्षक भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को 6 जून को डॉक्यूमेंट्स ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया के बाद 7 जून को वेरिफिकेशन कराना होगा। अगर कोई अभ्यर्थी 6 जून तक दस्तावेज अपलोड नहीं करता है तो फिर वह अमान्य घोषित हो जाएगा। क्योंकि 7 जून के बाद किसी भी प्रकार की प्रक्रिया नहीं होगी।
प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए 26 नवंबर 2022 को विज्ञापन जारी किया गया था। इसके बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 के परीक्षा परिणाम 2022 के आधार पर अभ्यर्थियों के लिए खाली पदों पर दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया को पूरा करना था। जिसके लिए पहले 27 मई आखिरी तारीख थी। लेकिन इसे बढ़ाकर 6 जून कर दिया गया था। ऐसे में अब यह आखिरी मौकाा है।
बता दें कि बार-बार तारीख इसलिए आगे बढ़ाई गई क्योंकि कई अभ्यर्थियों के हाथ से यह मौका निकल गया था। ऐसे में बार-बार तारीख आगे बढ़ाई गई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: