MP Shajapur Rape Case: मध्यप्रदेश के शाजापुर में 19 साल की लड़की से हुुए रेप के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में मास्टर माइंड किरण राजपूत ने बताया कि वह महाराष्ट्र की रहने वाली है और उसने मुस्लिम लड़के से शादी की थी। इसके अलावा सिलाई सेंटर में आने वाली लड़कियों का ब्रेन वाॅश करती थी। उन्हें इस्लाम की खूबियां बताती थी। पुलिस फिलहाल मामले में किरण से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है उसने और कितनी लड़कियों को फंसाया है।
मामला 11 अगस्त का है जब कोतवाली क्षेत्र में किला रोड़ स्थित एक घर में हिंदू युवती काे बंधक बनाकर रेप किया गया। मामले में परिवार वालों और हिंदू संगठनों ने जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामले में चार लोगों को अरेस्ट किया है। मामले में किरण राजपूत की भूमिका शक के घेरे में हैं। उसने युवती से दोस्ती के बाद उसका ब्रेनवाॅश किया था। उसने भी धर्म बदलकर तोसिफ से शादी की थी।
यह है किरण की कहानी
पूछताछ में उसने बताया कि उसकी और जैकी की दोस्ती 4 साल पहले हुई थी। वह काम के सिलसिले में मुंबई आता जाता था उसी दौरान वह किरण के संपर्क में आया। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई और किरण मुंबई छोड़कर शाजापुर आ गई। उसने धर्म बदलकर तोसिफ से शादी कर ली। इसके बाद सिलाई के नाम पर दूसरी महिलाओं को बरगलाने लगी।
ऐसे किरण के संपर्क में आई पीड़िता
पीड़िता पढ़ाई छोड़कर घर में खाली बैठी थी। इस दौरान वह अपनी सहेली के साथ किरण के पास सिलाई सीखने के लिए जाने लगी। किरण ने अपनी दोस्ती पीड़िता के साथ बढ़ाई। वह पूरा दिन उसके साथ गुजारने लगी। इस दौरान वह इस्लाम की खुबियां बताती। किरण ने सोशल मीडिया के जरिए अपने देवर दानिश से उसकी दोस्ती कराई। फिर दोनों किरण के घर पर रोज मिलने लगे। ऐसे में दानिश फिर पीड़िता के घर पर भी आने-जाने लगा। जब पीड़िता के पिता को संदेह हुआ तो उसने इसके बेटी को फटकार लगाई।
घर से नाराज होकर किरण के घर गई थी पीड़िता
इसके बाद पीड़िता ने दानिश से दूरी बनानी शुरू कर दी। 10 अगस्त की सुबह भी दानिश पीड़िता के घर आया तो उसके पिता ने फिर उसे डांट लगाई। पिता की फटकार से नाराज होकर बेटी किरण के घर चली गई। किरण के घर पर उसका पति पति और देवर पहले से ही मौजूद थे। उसने दानिश को भी वहां बुला लिया। इसके बाद किरण मुझे पीछे के कमरे में ले गई और दानिश को मेरा रेप करने के लिए कहा।
ये भी पढ़ेंः बागेश्वर धाम के 7 श्रद्धालुओं को मौत की वजह आई सामने, मरने वालों में डेढ़ साल की बच्ची भी
पीड़िता को कराया चंगुल से मुक्त
पीड़िता के घर नहीं लौटने से उसके परिजनों ने 11 अगस्त की थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। घरवालों ने उसकी सहेलियों से पूछताछ की तो किरण का पता चला। जब परिजन किरण के घर पहुंचे तो वह विवाद करने लगी। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद हिंदू संगठन भी मौके पर पहुंच गए और पीड़िता को कमरे से मुक्त कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत करवाया और इस प्रकरण में शामिल दानिश, किरण, जैकी और निक्की को आरोपी बनाया।
ये भी पढ़ेंः एक थी खुशी सिंह; 12वीं की स्टेट टॉपर, 500 में से आए थे 486 नंबर…टीचर बनने का सपना रह गया अधूरा
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
15 hrs agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
16 hrs agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
16 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
1 day agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
1 day agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
1 day agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
1 day agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
1 day agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines