मध्य प्रदेश में रेत माफिया के हौसले बुलंद हैं। मुरैना जिले के अंबाह में रेत माफिया की ओर से वन विभाग की टीम पर हमला कर ट्रैक्टर छुड़ा ले जाने का वीडियो सामने आया है। रेत माफिया के लोगों ने दिनदहाड़े सरेराह पहले ट्रैक्टर के सामने अपनी बाइक को जमीन पर गिराकर ट्रैक्टर को रुकवाया। जिसके बाद वनकर्मियों पर एक साथ हमला कर ट्रैक्टर छुड़ा ले गए। यह पूरा घटनाक्रम मंगलवार 18 मार्च का बताया जा रहा है। जिसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया है।
मंत्री एंदल सिंह ने दिया बयान
गौर करने वाली बात ये कि वन कर्मियों पर अंबाह में रेत में माफियाओं के हमले पर मोहन सरकार के मंत्री ऐदल सिंह कंसाना का बेतुका बयान सामने आया है। मंत्री का कहना है कि ये रेत माफिया नहीं पेट माफिया हैं। पेट पालने के लिए काम कर रहे हैं। रेत माफिया उसे कहते हैं जो एक व्यक्ति के लिए कम करें।
9 बदमाशों ने रुकवाया ट्रैक्टर
दरअसल, मुरैना वन विभाग की गेम रेंज अंबाह की टीम ने बरेह गांव के पास चंबल रेत का परिवहन करते हुए ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा था। जिसे वन विभाग की टीम अंबाह ला रही थी। इसी बीच कस्बे में बजाज एजेंसी के सामने तीन से चार बाइकों पर सवार होकर नौ लोग आ गए और उन्होंने अपनी बाइक सड़क पर अड़ाकर ट्रैक्टर रुकवा लिया। सभी बदमाश वन विभाग की टीम पर हमला कर ट्रैक्टर को छुड़ा ले गए।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, आईएमडी ने बताया मौसम का हाल
ट्रैक्टर चालक फरार
गेम रेंज अंबाह के रेंज आफिसर वीर कुमार तिर्की अपनी टीम के साथ मुरैना गए थे। जब टीम अंबाह वापस आ रही थी, इसी बीच बरेह गांव पर एक ट्रैक्टर ट्राली चंबल रेत का परिवहन करते हुए दिखा। टीम ने उसे रुकवाने का प्रयास किया तो चालक ने ट्रैक्टर को तेज रफ्तार में भगाया। इस बीच ट्राली सड़क पर पलट गई। जिस पर चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया। टीम ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।
पुलिस ने दर्ज की शिकायत
पुलिस ट्रैक्टर को अंबाह ला रही थी। तभी रेत माफिया के नौ लोग तीन से चार बाइकों पर सवार होकर आ गए और अंबाह कस्बे में इस ट्रैक्टर के सामने बाइकों को सड़क पर लिटा दिया। जैसे ही ट्रैक्टर रूका तो माफिया के नौ लोगों ने हमला कर ट्रैक्टर को छुड़ा लिया। वन विभाग के लोगों ने लाठियां भी बरसाई, लेकिन रेत माफिया ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गया। गेम रेंज आफिसर टिर्की ने इस मामले में अंबाह थाने में आवेदन दिया है। जिसमें आरोपियों की पहचान कर लूट का मामला दर्ज करने व ट्रैक्टर को जब्त कराने की बात कही है। मामले में माफिया के ट्रैक्टर छुड़ाने का वीडियो भी सामने आया है।
यह भी पढ़ें- नर्मदा-शिप्रा सिंचाई परियोजना से मिलेगी किसानों को मदद, 100 गांवों में होगी सिंचाई और पेयजल की सुविधा
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
3 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
6 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
14 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
16 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
17 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines