मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, आईएमडी ने बताया मौसम का हाल

मध्य प्रदेश में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। वहीं पहाड़ों पर हुई बारिश और बर्फबारी का असर भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि भोपाल और आसपास के जिलों में बारिश भी हो सकती है।

MP WEATHER ALERT

MP WEATHER ALERT

मध्य प्रदेश में मार्च के शुरुआती हफ्तों में गर्मी पड़ने के बाद कई जिलों में हल्की बारिश से मौसम का मिजाज बदला है। गुरुवार को कई जगहों पर बारिश भी हुई। इस दौरान जबलपुर, शहडोल, रीवा, जबलपुर और सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को डिंडोरी, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया जिलों में बारिश और ओलवृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिनों का बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

पांच शहरों का कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में ज्यादातर स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिली है। हालांकि, इसके चलते बढ़ती गर्मी पर थोड़ा ब्रेक लग गया। दिन-रात के तापमान में हल्की गिरावट आई। इसके अलावा अशोकनगर 33.9, नर्मदापुरम 33.4, रीवा 32.4, अमरकंटक में 32.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश का एक्यूआई

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। उज्जैन की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार उज्जैन शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही, जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज करने में सफल रही।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 21 मार्च को मंडला, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, सिवनी और बालाघाट में ओले, आंधी और गरज-चमक का ऑरेंज अलर्ट है। सागर, कटनी, जबलपुर, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, दमोह, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सीहोर, हरदा में तेज आंधी हो सकती है। वहीं 22 मार्च को सिंगरौली, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में बूंदाबांदी होने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ