हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अस्पताल ने दो बार लौटाया तो ठेले पर जन्मा बच्चा जिंदा नहीं, रतलाम में मानवता शर्मसार

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक गर्भवती महिला को कथित तौर पर दो बार अस्पताल से लौटा दिया गया। फिर उसके पति द्वारा ठेले पर उसे केंद्र ले जाते समय रास्ते में ही डिलीवरी हो गई, लेकिन बच्चे की जान चली गई। जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए।

विज्ञापन
ratlam news

मध्य प्रदेश के रतलाम में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बता दें, रतलाम जिले में एक गर्भवती महिला को कथित तौर पर दो बार स्वास्थ्य केंद्र से वापस लौटा दिया गया, ये कहकर कि डिलीवरी में अभी टाइम है। जब रात में एक बजे महिला को दर्द शुरू हुआ, तो पति ठेले पर लेकर उसे भागा, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले डिलीवरी हो गई और डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए। सबसे जरूरी बात यह है कि महिला का पति डिलीवरी से पहले दो बार उसे अस्पताल लेकर पहुंचा था।

कब की है घटना

घटना 23 मार्च की है। सैलाना के निवासी कृष्णा ग्वाला अपनी पत्नी नीतू को सुबह 9 बजे कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले गया था। ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने कहा कि अभी डिलीवरी में 2-3 दिन का समय है और घर वापस भेज दिया। रात करीब 1 बजे महिला को तेज दर्द हुआ, तो पति उसे दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचा। इस बार ड्यूटी पर दूसरी नर्स थी। उसने जांच के बाद कहा कि अभी और वक्त लगेगा। उसने महिला को भर्ती करने से मना कर दिया।

रास्ते में हुई डिलीवरी

रात के करीब एक घंटे बाद महिला को प्रसव पीड़ा हुई। पीड़ित ने पत्नी को ठेला पर लिटाया और तेजी से अस्पताल की ओर दौड़ा। इस दौरान रास्ते में ही डिलीवरी हो गई। ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने किसी तरह डिलीवरी करवाई, लेकिन बच्चा मरा हुआ निकला।

विज्ञापन

अस्पताल मैनेजमेंट पर लगाए आरोप

कृष्णा ग्वाला ने हॉस्पिटल मैनेजमेंट को बच्चे की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए एसडीएम मनीष जैन से शिकायत की। एसडीएम ने मामले की जांच कर का आश्वासन दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें पति अपनी पत्नी को ठेले में अस्पताल ले जाता दिख रहा है।

जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएचओ डॉ. एमएस सागर ने बताया कि कलेक्टर राजेश बाथम ने नवजात की मौत की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर की गई जांच में ड्यूटी में लापरवाही पाई गई है। सैलाना ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. पीसी कोली को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर शैलेश डांगे के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्य के स्वास्थ्य सेवा आयुक्त को पत्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि नर्सिंग अधिकारी चेतना चारेल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि एनएचएम की संविदा नर्सिंग अधिकारी गायत्री पाटीदार की सेवाएं खत्म कर दी गई हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  मुरैना में अवैध रेत खनन को लेकर बवाल; ड्राइवर ने कहा- कृषि मंत्री के बेटे का है ट्रक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola