मुरैना में अवैध रेत खनन को लेकर बवाल; ड्राइवर ने कहा- कृषि मंत्री के बेटे का है ट्रक

मध्य प्रदेश के मुरैना का अवैध खनन मामले को लेकर इन दिनों राज्य में काफी बवाल मचा हुआ है। अवैध खनन करते हुए पकड़े गए ट्रक ड्राइवर ने बताया कि ये ट्रक राज्य के कृषि मंत्री के बेटे का है।

Morena News

मध्य प्रदेश के मुरैना का अवैध खनन इस समय सुर्खियों में है। दरअसल, मुरैना में बीती रात अवैध रेत उत्खनन करते हुए एक ट्रक पकड़ा गया। जब ट्रक के ड्राइवर से पूछताछ की गई, तो उसने एक बड़ा खुलासा किया। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि यह जब्त ट्रक मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना के बेटे बंकू कंसाना का है। उसे रोजाना 1000 रुपये देकर रेत ढुलाई कराई जाती थी। मालूम हो कि वन विभाग ने गुरुवार को आधी रात चंबल नदी से अवैध रेत लेकर जा रहे एक डंपर को जब्त किया है।

विज्ञापन

ट्रक पर लिखा है ‘ए एस कंसाना’

वन विभाग का कहना है कि ट्रक किसी नेता का हो सकता है और नहीं भी। ट्रक के पीछे के नंबर और चेचिस नंबर मिटाने की भी कोशिश की गई है। आरोपी ड्राइवर ट्रक के साथ कोतवाली थाने में रखा गया है। जब्त किए गए ट्रक पर ‘ए एस कंसाना’ लिखा मिला। इसके अलावा, बंकू कंसाना का नाम और मोबाइल नंबर भी दर्ज था, यही वजह है कि इसको लेकर सियासत तेज हो गई है।

विज्ञापन

कांग्रेस ने उठाया सरकार पर सवाल

इस मामले को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर करारा हमला किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मध्य प्रदेश सरकार के अधिकांश मंत्री पार्ट टाइम पॉलिटिक्स कर रहे हैं, क्योंकि ज्यादातर का मुख्य धंधा अवैध परिवहन से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन

वन विभाग कर्मचारियों पर हमला

बता दें कि कुछ दिन पहले ही मुरैना में वन विभाग पर रेत माफिया के हमले के बाद सरकार के कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने रेत माफिया को पेट पालने वाला माफिया बताया था। रेत माफियाओं के वन विभाग कर्मचारियों पर हमले के बाद पिछले हफ्ते कृषि मंत्री एंदल कंसाना ने रेत माफिया को पेट पालने वाला माफिया बताया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ