क्या MP में कांग्रेस की राज्यसभा सीट छीन लेगी BJP? कैलाश विजयवर्गीय के बयान से मची खलबली

MP Rajya Sabha Election: मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के एक बयान ने कांग्रेस खेमे में हलचल पैदा कर दी है. विधानसभा के गणित को देखें तो कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन की राह उतनी आसान नहीं दिख रही, जितनी लग रही है.

Kailash Vijayvargiya.jpg

MP Rajya Sabha Election: मध्यप्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी और जोड़-तोड़ की राजनीति तेज हो गई है. प्रदेश की 3 राज्यसभा सीटों में से दो पर सत्ताधारी बीजेपी की जीत तय मानी जा रही है, जिसके लिए पार्टी ने तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को मैदान में उतारा है. वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को टिकट दिया है. लेकिन असली रोमांच विधानसभा के उस गणित में छिपा है, जिसने कांग्रेस की धड़कनें बढ़ा दी हैं.

विज्ञापन

कैलाश विजयवर्गीय के बयान से मची खलबली

संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक बड़ा बयान देकर सियासी गलियारों में कयासों का दौर शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि हमारे दोनों उम्मीदवार तो आसानी से जीतेंगे ही, लेकिन अगर पार्टी किसी तीसरे प्रत्याशी का ऐलान करती है, तो हम उसकी जीत भी पक्की करने की पूरी कोशिश करेंगे. हालांकि, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अभी इस रणनीति पर पूरी तरह पत्ते नहीं खोले हैं.

विज्ञापन

क्या कहता है विधानसभा का नंबर गेम?

मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में एक सीट फिलहाल रिक्त है. जीत के लिए प्रति सीट 58 वोटों की जरूरत है.

  • बीजेपी: 164 सीटें (अपने दो उम्मीदवारों को 58-58 वोट देने के बाद भी बीजेपी के पास 49 अतिरिक्त यानी सरप्लस वोट बचेंगे)
  • कांग्रेस: 64 सीटें
  • भारत आदिवासी पार्टी: 1 सीट

कांग्रेस के लिए क्यों बढ़ी मुश्किल?

कागजों पर कांग्रेस के पास 64 विधायक हैं, जो मीनाक्षी नटराजन को जिताने के लिए जरूरी 58 वोटों से 6 अधिक हैं. लेकिन अंदरूनी कलह और कानूनी अड़चनों ने पार्टी को कमजोर कर दिया है. बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे के वोट को लेकर दलबदल मामले के कारण संशय है. वहीं, विजयपुर सीट से विधायक मुकेश मल्होत्रा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के चलते इस चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे.

विज्ञापन

ऐसे में यदि बीजेपी ऐन वक्त पर अपना तीसरा उम्मीदवार उतार देती है, तो उसे जीत के लिए सिर्फ 10 से 11 अतिरिक्त वोटों की जरूरत होगी. कांग्रेस के पास मार्जिन बहुत कम है, और अगर 3 से 4 विधायकों ने भी पाला बदला या क्रॉस वोटिंग की, तो कांग्रेस के हाथ से यह सीट फिसल सकती है. बीजेपी इसी गणित के भरोसे कांग्रेस के खेमे में सेंध लगाने की तैयारी में है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ