मध्य प्रदेश में शुक्रवार को मौसम बदल गया। डिंडौरी, दमोह, सागर, मंडला और सिंगरौली समेत कई जिलों में बारिश हुई। प्रदेश में अगले कुछ घंटों में कई जिलों में बारिश होने का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार शहडोल, पन्ना, डिंडौरी, मंडला, अनूपपुर और मैहर में तेज आंधी चलने की संभावना है।
सागर, दमोह, बालाघाट, उत्तर शहडोल, दक्षिण सतना, छिंदवाड़ा, सिवनी, दक्षिण मंडला, उमरिया, सीधी, सिंगरौली, दक्षिण रीवा में हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है।
30 जिलों में बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे के अंदर कई जिलों में बारिश हुई। इनमें शहडोल, अनूपपुर, सीधी, कटनी, उमरिया, जबलपुर, सिंगरौली, दमोह, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, सिवनी, पन्ना, सागर, मंडला, रीवा, बैतूल, भोपाल, रायसेन, शिवपुरी, विदिशा, नर्मदापुरम, मऊगंज, अशोकनगर, राजगढ़, निवाड़ी, टीकमगढ़, नरसिंहपुर, छतरपुर, बालाघाट आदि जिले शामिल हैं।
22 और 23 मार्च को भी ऐसा मौसम बना रहेगा। मौसम बदलने से कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान शहडोल, दमोह, कटनी, उमरिया, डिंडौरी और अनूपपुर में ओले गिर सकते हैं। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, और दतिया में तेज आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट है। शिवपुरी, सिंगरौली, जबलपुर, मंडला, अशोकनगर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा में गरज-चमक, तेज आंधी चलने की संभावना है।
अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम
- 22 मार्च- कटनी, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में आंधी और ओले का ऑरेंज अलर्ट है। रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में आंधी चल सकती है।
- 23 मार्च- शहडोल, बालाघाट और अनूपपुर में हल्की बारिश होने का अनुमान है।
- 24 मार्च- 24 मार्च से एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो सकता है। इसका असर भी प्रदेश में देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, आईएमडी ने बताया मौसम का हाल
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
3 mins agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
7 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines