MP Politics: दिल्ली में हुई बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया, अब नड्डा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव तक पार्टी की कमान संभालेंगे। खास बात यह है कि 2023 में मध्य प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में सियासी गलियारों में चर्चा हैं कि क्या एमपी में भी कुछ बदलाव होंगे। वहीं आज जबलपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बड़ा बयान दिया है।
पार्टी हाईकमान लेगा फैसला: कुलस्ते
दरअसल, मध्य प्रदेश में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल भी अगले महीने पूरा हो रहा है। ऐसे में सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि वीडी शर्मा की जगह बीजेपी किसी दूसरे नेता को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाएगी, या फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरह वीडी शर्मा को भी विधानसभा चुनाव तक का एक्सटेंशन दिया जाएगा। जबलपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते से जब इस मुद्दे पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ‘पार्टी हाईकमान इसका फैसला लेगी, पार्टी का है सर्वाधिकार हमारे सर्वोच्च नेता तय करेंगे।’
बदलाव की चल रही हैं अटकलें
दरअसल, दिल्ली में हुई बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में मध्य प्रदेश बीजेपी के भी सभी नेता शामिल होने पहुंचे थे, 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से एमपी में भी बदलावों की अटकलें चल रही हैं। बताया जा रहा है कि बीजेपी आने वाले वक्त में एमपी के लिहाज से कुछ बड़ा फैसला ले सकती हैं।
और पढ़िए –कोर्ट में जैकलीन फर्नांडिस बोलीं- सुकेश मेरी भावनाओं के साथ खेला, बना दी थी जिंदगी नरक
बता दें कि फग्गन सिंह कुलस्ते सांसद खेल महोत्सव में शामिल होने जबलपुर पहुंचे थे। उन्होंने स्थानीय सांसद राकेश की तरफ से कराए गए इस आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह के अयोजन से न केवल खेलों को बढ़ावा मिलता है बल्कि युवाओं को आगे बढ़ने का भी मौका मिलता है। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने इस अयोजन के लिए बीजेपी सांसद राकेश सिंह को बधाई देते हुए कहा की, सूर्य नमस्कार के साथ शुरू हुआ आयोजन बेहद खास और उत्साह वर्धन करने वाला है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
17 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
21 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
21 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
22 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines