कोर्ट में जैकलीन फर्नांडिस बोलीं- सुकेश मेरी भावनाओं के साथ खेला, बना दी थी जिंदगी नरक
Edited By Amit Kasana

जैकलिन फर्नांडीस
Edited By Amit Kasana

जैकलिन फर्नांडीस
नई दिल्ली: 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में बड़े खुलासे किए हैं। कोर्ट में दिए अपने बयानों में जैकलीन ने कहा, सुकेश मेरी भावनाओं के साथ खेला और उनकी जिंदगी नरक बना दी। सुकेश ने उन्हें गुमराह किया और उनकी जिंदगी, उनका करियर बर्बाद कर दिया।
आगे जैकलीन फर्नांडिस ने अपने बयान में दावा किया है कि सुकेश चंद्रशेखर ने उन्हें सरकारी अधिकारियों से मिलवाया और उन्हें ऐसा लगा कि वह उनके साथ कुछ तो गड़बड़ कर रहे हैं। जैकलीन फर्नांडिस ने बताया कि उनकी सुकेश से बातचीत तब शुरू हुई जब पिंकी ईरानी ने उनकी मेकअप आर्टिस्ट को यह विश्वास दिला दिया कि वह गृहमंत्रालय का एक अधिकारी है।
और पढ़िए –PM Modi आज बेंगलुरु और मुंबई के दौरे पर; कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला भी रखेंगे
जैकलीन फर्नांडिस ने बयान दिया है कि सुकेश ने खुद को सन टीवी का मालिक बताया था। उसने कहा था जयललिता उसकी चाची लगती थी। वह साउथ इंडियन फिल्म बना रहा है और उसे हीरोइन लेना चाहता है। इसके बाद दोनों की दिन में फोन पर कई बार बातें होने लगी। अभिनेत्री के अनुसार उसे नहीं पता था कि वह उसे जेल से कॉल करता है। कॉल में केवल पीछे पर्दा और सोफा दिखता था।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: