MP Politics: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती इन दिनों सख्त तेवर दिखा रही हैं, जबकि अब उन्होंने एक बार फिर शराबनीति को लेकर मुखरता दिखाई है। उमा भारती ने राजधानी भोपाल के एक मंदिर में डेरा जमा लिया है। उनका कहना है कि वह इसी मंदिर से नई शराब नीति की घोषणा सुनेंगी। खास बात यह है कि उमा भारती ने चुनाव को लेकर भी एक बड़ा बयान दिया है।
31 जनवरी तक मंदिर में रहेंगी उमा भारती
उमा भारती भोपाल के अयोध्या वायपास पर स्थित हनुमान मंदिर पहुंची, जहां उन्होंने कहा कि वह 31 जनवरी तक इसी मंदिर में रहेगी। उन्होंने कहा कि वह इसी मंदिर से नई शराब नीति के बारे में सुनेगी। बता दें कि उमा भारती नशा मुक्ति को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश की नई शराब नीति में बदलाव की मांग कर रही हैं। इसलिए उन्होंने कहा कि वह नई शराब नीति की घोषणा तक यही रहेगी।
2003 वाली जीत चाहिए तो…
उमा भारती ने इस दौरान 2023 में होने वाले चुनाव को लेकर भी बड़ा बयान दिया, उन्होंने कहा कि अगर शिवराज सरकार मध्य प्रदेश में नियंत्रित शराब नीति लागू करती है तो फिर भाजपा को 2003 की तरह अपनी रिकॉर्ड जीत दर्ज होगी। इसलिए मध्य प्रदेश में नियंत्रित शराब नीति लागू होनी चाहिए। उमा भारती ने ऐलान किया है कि वह शराब नीति की घोषणा का इंतजार करते हुए 31 जनवरी तक मंदिर में ही रहेंगी।
और पढ़िए –इंदौर कोर्ट में जासूसी, वकील की ड्रेस में पकड़ी गई संदिग्ध महिला, PFI से जुड़ा है मामला
पूर्ण शराबबंदी की मांग कभी नहीं की
उमा भारती ने कहा कि ‘उन्होंने पूर्ण तरीके से शराबबंदी की मांग कभी नहीं की है। लेकिन मुझे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर पूरा भरोसा है कि वह नई और नियंत्रित शराबनीति लागू करेंगे। उमा भारती ने कहा कि वह नहीं चाहती है कि उनकी किसी भी बात का फायदा कांग्रेस को हो, इसलिए भाजपा को एमपी में नियंत्रित शराबनीति लागू करके 2003 में मिली रिकॉर्ड जीत को दोहराना चाहिए।’
शराबबंदी को लेकर मुखर है उमा भारती
बता दें कि मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शराबबंदी को लेकर मुखर बनी हुई है। इससे पहले उन्होंने राजधानी भोपाल में कई बार शराबबंदी को लेकर सरकार कड़े नियम बनाने की मांग की है। उमा भारती ने कई बार शराब को लेकर विरोध भी जताया है। जबकि अब एक बार फिर वह मुखर नजर आ रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने सीएम शिवराज से मुलाकात की थी।
और पढ़िए –दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर CISF ने शख्स से जब्त किए 64 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा
2023 में MP में हैं चुनाव
बता दें कि मध्य प्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। उमा भारती के नेतृत्व में बीजेपी ने 2003 में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी, तब बीजेपी 170 से ज्यादा सीटों पर जीती थी। ऐसे में उन्होंने मांग की है कि अगर भाजपा कड़ी शराब नीति लाती है तो पार्टी को फिर से वहीं जीत मिल सकती है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
MP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
8 mins agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
13 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
14 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines