UCC पर बोले कमलनाथ, अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, बीजेपी पर साधा निशाना, AAP की रैली पर कही बड़ी बात

mp politics kamal nath

mp politics kamal nath

विज्ञापन

MP Politics: मध्य प्रदेश में चुनावी साल में यूनिफॉर्म सिविल कोड पर भी जमकर चर्चा हो रही है। पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। कमलनाथ का कहना है कि फिलहाल इस मुद्दे पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। वहीं उन्होंने आज होने वाली आम आदमी पार्टी की रैली पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

UCC पर बयान जल्दी होगी

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर कमलनाथ ने कहा कि ‘फिलहाल इस मुद्दे पर कुछ भी बयान देना जल्दाजी होगा। इसके बजाए हमें आदिवासियों की चिंता करनी है। तमाम वर्गों की चिंता करनी चाहिए। इस पर काम करना बहुत जरूरी है।’

Advertisment

कांग्रेस आने वाली है

कमलनाथ का पूरा फोकस इस वक्त मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव पर बना हुआ है। उन्होंने आज एक पोस्टर जारी किया। जिसमें लिखा है खुशहाली लाने वाली है कांग्रेस आने वाली है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास एक एजेंडा बचा है कि कमलनाथ के खिलाफ दुष्प्रचार करो, आज वो कहते है कि कमलनाथ भ्रष्ट है एक सबूत दिखा दे,सरकार आपकी है कोई कार्रवाई क्यों नहीं की।’

‘कल जेपी नड्डा ने कहा कि हमने पीएम आवास लौटा दिए एक दम झूठ है, कहते है हमने भावांतर योजना बंद कर दी वो बताए अभी एमपी क्या यह योजना चल रही है। आज पीएम आ रहे है वह सीएम से पूछे आदिवासी अत्याचार में एमपी नंबर एक क्यों है। उनकी इतनी हालत खराब क्यों है,ये खुद तो झूठ बोलते है अब केंद्रीय नेतृत्व से झूठ बुलवाने का काम कर रहे हैं।’

आप पार्टी तमाशा करती है

वहीं आज ग्वालियर में होने वाली आम आदमी पार्टी की रैली को लेकर कमलनाथ ने कहा कि ‘आम आदमी पार्टी शहरी तमाशा करती है, आप को गांव में कौन जानता है। वह तो सिर्फ वादे करते हैं, जनता को हेलीकाप्टर देने का भी वादा कर देंगे। कांग्रेस को आम आदमी पार्टी से कोई नुकसान नहीं होगा।’ बता दें कि आज ग्वालियर में आप पार्टी की बड़ी रैली होने वाली है। जिसमें पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे।

विज्ञापन

वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर दिए गए कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया के बयान पर कमलनाथ ने कहा कि ‘ वह इस तरह के बयानों का कभी समर्थन नहीं करते हैं, उन्होंने जोश में बोल दिया होगा, लेकिन सच है की दतिया की जनता परेशान है। इसके अलावा गौ रक्षकों के सम्मेलन पर कमलनाथ ने कहा कि हम दिखाने के लिए कोई काम भी करते है हम करने में विश्वास करते है। 15 महीने की सरकार में एक हजार गौ शालाएं बनाई, मैं खुद छिंदवाड़ा के घर में गाय पालता हूं। इसीलिए नहीं की हमे किसी को दिखाना है बल्कि यह मेरी आस्था है।’

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ