MP Politics: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को झटके लगने का दौर जारी है, कांग्रेस के नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं, आज सुबह कांग्रेस के और पूर्व विधायक ने बीजेपी का दामन थाम लिया, उन्होंने मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष बीजेपी की सदस्यता ले ली।
ब्रजबिहारी पटेरिया ने छोड़ी पार्टी
कांग्रेस के पूर्व विधायक ब्रजबिहारी पटेरिया ने बीजेपी का दामन थाम लिया है, पटेरिया आज सुबह नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ सीएम हाउस पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई। जिसे बुंदेलखंड अंचल में कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि पटेरिया सागर जिले में कांग्रेस के लिए बड़ा ब्राह्मण चेहरा थे। लेकिन अब वह बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।
और पढ़िए – ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल के साथ शामिल हुईं सोनिया और प्रियंका गांधी, देखें वीडियो
1998 में जीते थे विधायक का चुनाव
बता दें कि ब्रजबिहारी पटेरिया 1998 में कांग्रेस के टिकट पर सागर जिले की देवरी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे, जिसके बाद उन्हें दूसरे चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था, पटेरिया ने 2013 का विधानसभा चुनाव शिवराज सरकार में मंत्री गोपाल भार्गव के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था, लेकिन इस चुनाव में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, 2018 में उन्हें टिकट नहीं मिला था, ऐसे में वह लंबे समय से कांग्रेस में निष्क्रिय नजर आ रहे थे, जिसके बाद आज उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया।
और पढ़िए – कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आज 108वां दिन, दिल्ली में मार्च कर रहे हैं राहुल गांधी
सागर जिले में लगातार कांग्रेस छोड़ रहे नेता
बता दें कि सागर जिले में कांग्रेस के नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं, कुछ महीने पहले कांग्रेस पूर्व विधायक और कमलनाथ के करीबी अरुणोदय चौबे ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। अरुणोदय चौबे भी कांग्रेस का बड़ा चेहरा माने जाते थे, अब उनके बाद ब्रजबिहारी पटेरिया ने पार्टी छोड़ दी है। माना जा रहा है कि ब्रजबिहारी पटेरिया 2023 के विधानसभा चुनाव में देवरी विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी भी कर सकते हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
8 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
12 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
12 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
13 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
15 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
18 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines