MP Politics: मध्य प्रदेश में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दलबदल का दौर भी जारी है। बीएसपी की एक पूर्व विधायक ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कमलनाथ ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। बताया जा रहा है कि आगामी चुनाव में उन्हें टिकट भी दिया जा सकता है।
शीला त्यागी कांग्रेस में शामिल
दरअसल, रीवा जिले की मनगवां सीट से बीएसपी विधायक रही शीला त्यागी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। आज उन्होंने भोपाल पहुंचकर पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात की थी। जिसके बाद कमलनाथ के आवास पर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान विंध्य अंचल के कई बड़े कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे।
और पढ़िए – मध्य प्रदेश सरकार खरीदेगी गोबर और गोमूत्र, जल्द प्रस्ताव पर कैबिनेट में लग सकती है मुहर
कौन हैं शीला त्यागी
शीला त्यागी रीवा जिले की मनगवां सीट जो अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है, उससे 2013 में बसपा के टिकट पर विधायक का चुनाव जीती थी। वह 2013 से 18 तक मनगवां से BSP की विधायक थी। लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब उन्होंने कमलनाथ की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थाम लिया है। शीला त्यागी ने कमलनाथ के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस में शामिल होने की बात कही है।
मिल सकता है टिकट
बताया जा रहा है कि कांग्रेस आगामी चुनाव में मनगवां सीट से शीला त्यागी को कांग्रेस का उम्मीदवार बना सकती है। क्योंकि यह सीट लंबे समय से कांग्रेस के पास नहीं रही है। 2003 से कांग्रेस लगातार यह सीट हार रही है। जबकि एक वक्त इस सीट पर कांग्रेस का अच्छा दबदबा रहा है। मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी भी इस सीट से विधायक रह चुके हैं। ऐसे में पार्टी शीला त्यागी पर दांव लगा सकती है।
और पढ़िए – ‘अंबेडकर महाकुंभ’ में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने CM शिवराज से की बड़ी मांग, कांग्रेस पर साधा निशाना
विंध्य पर कांग्रेस का फोकस
दरअसल, साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का विंध्य पर फोकस बना हुआ है। क्योंकि पिछले चुनाव में कांग्रेस को विंध्य में ही सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा था। पार्टी को अंचल की 31 में से केवल 5 सीटों पर जीत मिली थी। ऐसे में कांग्रेस इस बार यहां कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
3 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
9 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 day agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
1 day agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
3 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines