दिग्विजय सिंह बोले कांग्रेस की हार की वजह सिर्फ कांग्रेसी है, जानिए क्यों कही यह बात
Edited By Arpit Pandey

mp politics digvijay singh singrauli
Edited By Arpit Pandey

mp politics digvijay singh singrauli
MP Politics: मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का इस बार के चुनाव में रोल सबसे ज्यादा अहम माना जा रहा है। क्योंकि दिग्विजय सिंह को कांग्रेस ने उन विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी है, जहां पार्टी को पिछले कुछ चुनावों से लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। जिसके तहत दिग्विजय सिंह सिंगरौली पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया है।
दिग्विजय सिंह ने सिंगरौली में कहा कि ‘कांग्रेस की हार की वजह सिर्फ कांग्रेसी है, कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है और इसकी वजह खुद कांग्रेसी है, क्योंकि कांग्रेस का कार्यकर्ता एकजुट नहीं है और अब यही काम वह करने के लिए मध्य प्रदेश के उन जिलों का दौरा कर रहे हैं, जहां कांग्रेस लगातार हार रही है। ‘
वहीं कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार जरूर बनेगी, इसके अलावा उन्होंने बजरंग दल पर प्रतिबंध के मामले पर कहा है कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है कि जो भी संगठन भड़काऊ काम कर रहे हैं उन पर कार्रवाई होनी चाहिए और मैं उसका समर्थन करता हूं।’ बता दें कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में बजरंग दल पर बेन लगाने की बात कही है। जिसके बाद यह मामला कर्नाटक के साथ-साथ पूरे देश में छाया हुआ है।
खास बात यह है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का फोकस हारी हुई सीटों पर बना हुआ है। जिसकी जिम्मेदारी दिग्विजय को दी गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को विंध्य अंचल में करारी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दिग्विजय सिंह ने विंध्य अंचल पर भी मोर्चा संभाल लिया है। सिंगरौली विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में दिग्विजय सिंह इस क्षेत्र में एक्टिव हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: