MP Politics: एमपी बीजेपी में सब कुछ ठीक नहीं है। शिवराज सरकार में पूर्व मंत्री और विधायक गोपाल भार्गव ने अपने बयान से इन दिनों मध्यप्रदेश में असमंजस वाली स्थिति बना दी है। उन्होंने एमपी में अफसरशाही को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। हाल ही में उन्होंने बीजेपी विधायक बृज बिहारी पटेरिया के समर्थन में पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि विधायकों की सुनवाई नहीं हो रही है। यह बर्दाश्त नहीं होगा। ऐसे में वे जैसे ही भोपाल पहुंचे, ऐसे लगा मानो, पूरी सरकार ही उनसे मिलने पहुंच गई हो।
मध्यप्रदेश में यह कहा जा रहा है कि गोपाल भार्गव नाराज चल रहे हैं। उन्होंने मुखर होकर अपनी बात रखनी शुरू भी कर दी है। इससे सरकार और संगठन में खलबली मच गई है। जब वे भोपाल पहुंचे तो दोनों डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा उसने मिलने उनके आवास पहुंचे। इस दौरान दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई।
गोपाल भार्गव ने सोशल मीडिया पर की पोस्ट
दोनों डिप्टी सीएम के अलावा मोहन सरकार में शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह और पशुपालन मंत्री लखन पटेल गोपाल भार्गव से मिलने उनके घर पहुंचे। सभी के बीच मुद्दों को लेकर बातचीत हुई। मुलाकात की तस्वीरें पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने खुद शेयर की।
उन्होंने लिखा ‘आज मेरे भोपाल प्रवास के दौरान निज निवास पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं वित्त तथा वाणिज्यकर विभाग के मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, प्रदेश के दूसरे उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदयप्रताप सिंह, पशुपालन मंत्री श्री लखन पटेल जी के साथ सौहार्द पूर्ण मुलाकात हुई। मंत्रीगणों से मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय विकास और अनेक सामयिक राजनीतिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।’
ये भी पढ़ेंः ‘आरोपियों का एनकाउंटर हो…’, बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल की पत्नी ने CM से मांगा इंसाफ
अफसरशाही से विधायक नाराज
बता दें कि मध्यप्रदेश भाजपा में इन दिनों बीजेपी विधायक अपनी ही सरकार के खिलाफ मुखर हो रहे हैं। उन्हें भी सोमवार को भोपाल बुलाया गया था। इसके बाद सीएम और संगठन के सामने अपनी बात रखी। उन्हें बताया गया कि सार्वजनिक रूप से ऐसे बयान देने से बचे। एमपी में विधायक इस बात से नाराज है कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
ये भी पढ़ेंः बहराइच में हिंसा के बाद अब कैसे हैं हालात? पीड़ित परिवार से मिलेंगे सीएम योगी
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
22 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines