'आरोपियों का एनकाउंटर हो...', बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल की पत्नी ने CM से मांगा इंसाफ

Ramgopal Mishra Wife Demand Encounter Accused: बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा की पत्नी और मां और पिता सीएम योगी से मिलने के लिए लखनऊ पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी से इंसाफ मांगा है।

Bahraich Violence Ramgopal Mishra Wife Demand Encounter Accused

Bahraich Violence

Bahraich Violence: सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा के परिजन सीएम योगी से मिलने लखनऊ पहुंचे। इससे पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें आरोपियों का एनकांउटर चाहिए। मृतक की पत्नी ने कहा कि जैसे मेरे पति को मारा, वैसे ही उन्हें भी मारा जाए। हमारी सीएम से यही मांग है। हमें उनसे और कुछ नहीं चाहिए।

विज्ञापन

रामगोपाल मिश्रा के पिता ने कहा कि उनके बेटे की गोली मारकर हत्या की गई है। पूरा परिवार उजड़ गया है। जिन लोगों ने उसे मारा है, उन्हें सजा दी जाए। हमारे पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया। बता दें कि सीएम योगी ने मामले में संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार को मिलने के लिए बुलाया है।

विज्ञापन

हमें खून के बदले खून चाहिए

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रामगोपाल की पत्नी ने कहा कि हमें तो खून के बदले खून चाहिए। हम पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। जब तक उनका खून नहीं बहेगा, हम संतुष्ट नहीं होंगे। रामगोपाल की मां ने कहा कि मेरा बेटा तो चला गया, अब हम क्या करेंगे? हमें तो बस न्याय चाहिए। जैसे बेटे को मारा, वैसी सजा उनको मिले। हम पुलिस की कार्रवाई से खुश नहीं हैं। रामगोपाल के भाई ने कहा कि पुलिस की लापरवाही से यह सब कुछ हुआ है। मैं वहीं मौजूद था, जब हत्या हुई। हमें दोषियों का एनकाउंटर चाहिए।

विज्ञापन

बहराइच में क्या हुआ था?

बता दें कि रविवार शाम को हरदी थाने के रहुआ मंसूर गांव में रामगोपाल मिश्रा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए आगे चल रहा था। इस दौरान जब जुलूस मोहल्ले से गुजरा तो नारेबाजी और डीजे को लेकर दो समुदाय में बहस हो गई। इसके बाद पत्थरबाजी हुई और फायरिंग हुई। इस घटना में दो युवक गंभीर घायल हो गए। जिन्हें बाद में हाॅस्पिटल ले जाया गया। हाॅस्पिटल में इलाज के दौरान युवक रामगोपाल की मौत हो गई, जबकि एक अन्य का इलाज अभी भी चल रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ