दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को लेकर कही बड़ी बात, BJP बोली-सच्चाई निकल ही गई

digvijay singh statement

digvijay singh statement

विज्ञापन

MP Politics: मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी मोर्चा संभाल रखा है। दिग्विजय सिंह लगातार उन सीटों का दौरा कर रहे हैं, जहां कुछ चुनावों से कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच खंडवा पहुंचे दिग्विजय सिंह ने एक ऐसा बयान दिया, जिस पर बीजेपी के नेता लगातार तंज कस रहे हैं।

दिग्विजय सिंह बोले-कांग्रेस जाए भाड़ में

दरअसल, खंडवा में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में दिग्विजय सिंह को उस वक्त गुस्सा आ गया। जब सम्मेलन में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपनी बात कहने के लिए हंगामा शुरू कर दिया। जिस पर दिग्विजय सिंह को गुस्सा आ गया और उन्होंने कहा कि ‘आप सब बोल लीजिए, बाकी कांग्रेस जाए भाड़ में’ उनका यही बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisment

हमें भी बोलने का मौका दिया जाए

बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की समस्याएं और उनके सुझाव सुने। बाद में उन्होंने एक नेता को समापन सत्र में बोलने के लिए बुलाया जाए। लेकिन बताया जा रहा है कि तभी अरुण यादव गुट के नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और दिग्विजय सिंह के पास पहुंचकर कहा कि हमें भी बोलने का मौका दिया जाए। जिस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘पहले तो आप लोग शांत रहिए। हम लोग सबको सुनेंगे, जिसे जो बोलना है, बोलिएगा। बाकी भाड़ में जाए कांग्रेस। क्या खंडवा वालों का ये तरीका है। इसलिए कांग्रेस की ऐसी हालत हो रही है।’

बीजेपी ने साधा निशाना

दिग्विजय सिंह का बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस पर बीजेपी लगातार निशाना साध रही है। बीजेपी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि ‘कांग्रेस जाए भाड़ में कांग्रेस जाए तेल लेने चलो चलो, ये सब कांग्रेस की रीति नीति बन चुकी है। कांग्रेस पूरी तरह गुट और गिरोह में बंटी हुई है और वो इसी तरह काम करती है। इसलिए इनकी बैठकों में इस तरह के हंगामे देखने को मिलते है। सत्ता में भी गुट गिरोह बनाकर इन्होंने लूट की है और ये की सच्चाई थी जो गुस्से में दिग्विजय सिंह के मुंह से निकल ही गई।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ