CM शिवराज से मुलाकात करेंगे सत्यनारायण सत्तन, दिग्विजय सिंह को लेकर कही बड़ी बात

Satyanarayan Sattan will meet CM Shivraj

Satyanarayan Sattan will meet CM Shivraj

विज्ञापन

MP Politics: बीजेपी के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन ने इंदौर में अपनी ही पार्टी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की थी। जिसके बाद आज वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच होने वाली यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। वहीं सत्यनारायण सत्तन ने सीएम से मुलाकात के पहले कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व मंत्री दीपक जोशी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

दीपक जोशी पिता की वजह से हैं

कांग्रेस में शामिल हुए बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री दीपक जोशी को लेकर सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि ‘अपने पिताजी की तस्वीर लेकर कांग्रेस में जाएंगे तो उनकी बुद्धि का दिवालियापन है, दीपक जोशी सिर्फ इसलिए जाने जाते हैं कि वह कैलाश जोशी के सुपुत्र हैं। वह जो कुछ भी हैं अपने पिता की वजह से हैं।’ बता दें कि आज दीपक जोशी ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

विज्ञापन

दिग्विजय सिंह को लेकर कही बड़ी बात

बताया जा रहा है कि सत्यनारायण सत्तन भी अपनी पार्टी से नाराज चल रहे हैं। जब उनसे दिग्विजय सिंह से बातचीत को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मेरे मित्र हैं 1980 से लगातार अभी तक मेरे संपर्क रहे हैं वह मेरे घर भी आते हैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के वहां जाते हैं मेरे घर भी आते हैं एक ही दिन उनकी और मेरी विधानसभा की जॉइनिंग का दिन है, इसलिए उनसे मुलाकात होती रहती है।’

सीएम से चर्चा करूंगा

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात को लेकर सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि ‘ मैं संघात्मक गतिविधियों को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा करने जा रहा हूं।’ बताया जा रहा है कि आज भोपाल पहुंचकर सत्तन सीएम से चर्चा करेंगे। बता दें कि सत्यनारायण सत्तन बीजेपी के पूर्व विधायक रहे हैं। जबकि इंदौर की राजनीति में उन्हें बीजेपी का मजबूत नेता माना जा जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ