Cough Syrup: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में जहरीली कफ सिरप से अब तक 20 बच्चों की मौत हो चुकी हैं. जिसके बाद सरकार द्वारा लगातार छापेमारी और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में सरकार ने कफ सिरप बनाने वाली कंपनी के मालिक की गिरफ्तारी के लिए टीम भी तमिलनाडु भेजी है. वहीं इस मामले में राज्य के डिप्टी सीएम और स्वास्थ मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि ‘600 कोल्ड्रिफ् दवा की बोतल कैसे आई, उसको लाइसेंस किसने दिया. यह जांच का विषय है कि स्टॉकिस्ट के पास दवाई का स्टॉक कैसे पहुंचा और इसके बाद कैसे रिटेलर के पास छिंदवाड़ा में आई है.
फार्मास्यूटिकल कंपनी की लापरवाही आई सामने
मध्य प्रदेश के छिन्दवाड़ा, बैतूल और पांढुर्ना में अभी तक लगभग 20 बच्चों की मौत हो चुकी है. इस मामले में जांच के दौरान तमिलनाडु की कांचीपुरम कंपनी श्रीसेन फार्मास्यूटिकल कंपनी की घोर लापरवाही सामने आई है. जिसके बाद सरकार की ओर से कंपनी के खिलाफ FIRकार्रवाई दर्ज की गई है और पुलिस टीम कंपनी के मालिक को गिरफ्तार करने के लिए रवाना हो गई. स्वास्थ मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि 600 दवाओं का जो लॉट भेजने वाली कंपनी को लाइसेंस किसने दिया. यह इन्वेस्टिगेशन का विषय. फिर वह स्टॉकिस्ट के पास आई और रिटेलर के पास छिंदवाड़ा में भेजी गई. इसकी गहराई से जांच होनी है. लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें- कफ सिरप पीने से अब तक 12 बच्चों की मौत, जहरीली दवा से छिंदवाड़ा-राजस्थान में कहर
जबलपुर में चेन्नई की कंपनी से आई थी 660 कोल्ड्रिफ कफ सिरप
जांच के दौरान सामने आया कि छिंदवाड़ा के 3 स्टॉकिस्ट को जबलपुर से सिरप की 660 शीशियां भेजी गई थी. जिसके बाद इन स्टॉकिस्टों ने आगे दुकानदारों को 594 कोल्ड्रिफ् कफ सिरप को बोतल भेजी थी. बाकी बची 66 बोतल में से स्वास्थ्य विभाग ने 50 शीशीयों को फ्रिज किया था और 16 को सैंपल के लिए भेजी थी सरकार के अनुसार, छिन्दवाड़ा में मेडिकल दुकानों को बेची गई 594 कोल्ड्रिफ् कफ सिराप में से 437 कोल्ड्रिफ् कफ सिराप की शीशीयों को 5 मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर जप्त कर लिया गया. इसके अलावा 442 में से बची 152 शीशीयां बाजार में बिकी थी। इन्हीं बोतलों के चलते 20 बच्चों की मौत हो चुकी है. बाकि यानी अभी भी 132 घरों में है जिनकी जानकारी के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सर्वे किया जा रहा है.
परासिया में बीमार बच्चों का किया जा रहा सर्वे
मध्यप्रदेश के परासिया में प्रशासन द्वारा बीमार बच्चों का सर्वे किया जा रहा है। जिसमें सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित 5827 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई है. जिनमें 562 बच्चें सिविल हॉस्पिटल परासिया के आईसोलेशन में भर्ती हैं- इसके अलावा परासिया अस्पताल से छिंदवाड़ा के जिला अस्पातल छिंदवाडा में रेफर किए गए बच्चों की संख्या 53 है. वहीं नागपुर के अस्पताल में रेफर किए गए बच्चों की संख्या 5 है. सर्वे में पता चला कि 509 ऐसे बच्चें हैं जो सर्दी, खांसी और बुखार से संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुकें हैं इस दौरान कुल 2262 घरों में सर्वे किया गया है. सर्वे के दौरान टीम ने 2 Coldrif Syrup की शीशी भी जब्त की है.
यह भी पढ़ें- कफ सिरप मामले में छिंदवाड़ा में बड़ी कार्रवाई, दवा लिखने वाला डॉ प्रवीण सोनी गिरफ्तार, कंपनी पर हुई FIR
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 hrs agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 hrs agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
4 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
21 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
23 hrs agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
1 day agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
1 day agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
1 day agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines