MP News: 'क्या मंत्री विजय शाह पर कार्रवाई करेंगे प्रधानमंत्री?' भोपाल दौरे से पहले उमंग सिंघार ने पूछा सवाल

MP News: मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक बार फिर से मंत्री विजय शाह का मामला उठाया है। उन्होंने भोपाल दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा कि क्या वह मंत्री विजय शाह पर कोई कार्रवाई करेंगे?

MP Opposition Umang Singhar
विज्ञापन

MP News: गुजरात, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल जाएंगे। पीएम मोदी 31 मई को भोपाल दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की थीम पर आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस बीच मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पीएम मोदी से मंत्री विजय शाह को लेकर सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि क्या पीएम मोदी मंत्री विजय शाह पर कोई कार्रवाई करेंगे?

Advertisment

बीजेपी और राज्य सरकार पर वार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव इस मामले में अब हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की बात करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री खुद ही क्यों नहीं जज बन जाते। जब उनके पास अधिकार है। वह मुख्यमंत्री हैं, वह मंत्री बनाते हैं। विजय शाह कोई हाईकोर्ट का जज नहीं है, वह उन्हीं की सरकार का एक मंत्री है। इसलिए मैं कहता हूं कि यह विजय शाह का ही नहीं बल्कि यह बीजेपी का बयान है। उन्होंने कहा कि लोग प्रधानमंत्री से अपेक्षा रखते हैं, वह भ्रष्टाचार और महिलाओं के अपमान पर जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं। इसलिए पूरी अपेक्षा है कि वह भी वहीं बोलेंगे, जो मुख्यमंत्री बोल रहे हैं। लेकिन हमारी यही मांग है कि जो आदमी महिलाओं का अपमान करता है, उनकी सेवा का अपमान करता है उसके खिलाफ सरकार को सख्त एक्शन लेना चाहिए।

‘जनता देख रही है कथनी करनी’

उमंग सिंघार ने कहा कि पीएम मोदी को पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए 28 लोगों के परिवार के पास जाना चाहिए। जिन बहनों ने अपना सिंदूर खोया है, उनसे पूछना चाहिए कि इस युद्ध विराम से क्या उनके मन को शांति हुई? तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं लेकिन उनकी पार्टी के नेता सेना और महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। ये कथनी करनी जनता देख रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ