MP Nikay Chunav: विपिन श्रीवास्तव। चुनावी साल में सत्ता का सेमीफाइनल माने जा रहे मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। मध्य प्रदेश के 5 जिले गुना, बड़वानी, धार, खंडवा और अनूपपुर के 19 नगरीय निकायों में बीजेपी को 11 जगह जीत मिली है, तो 8 जगह कांग्रेस ने बाजी मारी है। वहीं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के क्षेत्र राघौगढ़ में भी कांग्रेस को जीत मिली है।
और पढ़िए –महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी छोड़ेंगे पद, PM मोदी के सामने जताई इच्छा
ऐसा रहा रिजल्ट
19 नगरीय निकाय यानि 6 नगर पालिका और 13 नगर परिषद के जो नतीजे आए हैं, उनमें 6 नगर पालिका में 4 पर बीजेपी और 2 पर कांग्रेस को बहुमत मिला है, तो वहीं 13 नगर परिषद में 7 पर बीजेपी और 6 पर कांग्रेस ने बहुमत हासिल करके अपना अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने का दावा कर दिया है।
दिग्विजय सिंह के क्षेत्र में जीती कांग्रेस
वहीं इन चुनावों में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का क्षेत्र राघौगढ़ भी शामिल था। राघौगढ़ के नजीते फिर कांग्रेस के पक्ष में आए हैं, यहां कांग्रेस की कमान दिग्विजय सिंह के बेटे और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने संभाल रखी थी। हालांकि राघौगढ़ के कुछ वार्डों में बीजेपी ने भी जीत हासिल की है। राघौगढ़ के 24 में से 16 पर कांग्रेस और 8 पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। यानि दिग्विजय सिंह अपने घर में कांग्रेस को मजबूत करने में सही साबित हुए हैं।
20 जनवरी को हुई थी वोटिंग
दरअसल, 19 नगरीय निकाय यानि 6 नगर पालिका और 13 नगर परिषद के लिए 20 जनवरी को वोटिंग हुई थी। जिसमें 67 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ था। मध्य प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले का ये अंतिम निकाय चुनाव के नतीजे अहम माने जा रहे हैं।
19 नगरी निकाय के नतीजों में कांग्रेस पिछले चुनाव से खुद को मजबूत किया है। चुनावी नतीजों पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि ये तो अभी ट्रेलर है पूरी पिक्चर 2023 में नजर आएगी। यह भी कहा कि जो लोग कहते थे कि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा का असर नहीं होगा, इन नतीजों ने भी बता दिया जिस तरह से मध्यप्रदेश में यात्रा निकली उसके बाद कांग्रेस के पक्ष में जनता ने भरोसा जताया है। जबकि जितनी सीटें बीजेपी ने जीती हैं उनमें भी सत्ता और धनबल का भरपूर प्रयोग किया गया।
वहीं बीजेपी ने भी इसे अपनी जीत बताया है, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना है कि हमने सभी जगह जीत दर्ज की है। दिग्विजय सिंह के क्षेत्र राघौगढ़ में भी बीजेपी के पार्षद जीते हैं। ऐसे में जनता का भरोसा बीजेपी पर बना हुए है। नेता कुछ भी कहे लेकिन नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिली है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
13 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines