---विज्ञापन---

भोपाल में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, दो महिलाओं की हुई मौत, तलाब किनारे हो रही थी खुदाई

MP News: राजधानी भोपाल में भोपाल-रायसेन रोड पर बालमपुर गांव में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मिट्टी धसने से दो महिलाओं की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जबकि चार महिलाओं को सुरक्षित बचा लिया गया। तालाब किनारे खुदाई कर रही थी महिलाएं बताया जा रहा है कि बालमपुर […]

---विज्ञापन---

MP News: राजधानी भोपाल में भोपाल-रायसेन रोड पर बालमपुर गांव में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मिट्टी धसने से दो महिलाओं की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जबकि चार महिलाओं को सुरक्षित बचा लिया गया।

तालाब किनारे खुदाई कर रही थी महिलाएं

बताया जा रहा है कि बालमपुर गांव में महिलाएं घर में लगाने के लिए तालाब किनारे मिट्टी की खुदाई कर रही थी। इसी दौरान पीली मिट्‌टी का ढेर उनके ऊपर आ गिरा। जिसमें 6 महिलाएं दब गई। घटना के बाद आनन-फानन में पुलिस और SDERF की टीम पहुंची। जहां मौके से चार महिलाओं को सुरक्षित निकाल लिया और लेकिन एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक महिला की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई।

---विज्ञापन---

मिट्टी में दब गई थी महिलाएं

घटना की जानकारी मिलते ही भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अचानक मिट्टी धंसने से महिलाएं मलबे में दब गई थी। इसमें दो महिलाओं की मौत हो गई थी। जबकि बाकि चार को सुरक्षित निकाल लिया गया था।

मुआवजे की हुई घोषणा

घटना के बाद भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने मुआवजे की घोषणा भी कर दी है। मृतकों के परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया था।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 10, 2023 07:11 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola