MP को मिलेगी राष्ट्रीय मीडिया संग्रहालय की सौगात, इस शहर में की जाएगी स्थापना

national media museum

national media museum

MP News: मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय मीडिया संग्रहालय की स्थापना की जाएगी। जिसके लिए शिवराज सरकार की तरफ से मंजूरी मिल गई है। संग्रहालय में कई सुविधाएं होगी। जिसका फायदा मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को होगा।

विज्ञापन

भोपाल में बनेगा संग्रहालय

सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की महा-परिषद की बैठक में जानकारी दी गई कि भोपाल में राष्ट्रीय मीडिया संग्रहालय की स्थापना की जाएगी। इस संग्रहालय में केंद्रीय स्टूडियो, डिजिटल मीडिया लैब, सिनेमा और भारतीय भाषाओं पर केन्द्रित पृथक विभागों तथा भरतमुनि शोध पीठ की स्थापना के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। जनवरी 2018 के बाद हुई महा-परिषद की बैठक में पूर्व वर्षों के बजट अनुमान, लेखों एवं अंकेक्षण प्रतिवेदन का अनुमोदन किया गया। विभिन्न प्रबंधकीय विषयों पर भी निर्णय लिए गए।

विज्ञापन

बताया गया कि एशिया के पहले और देश के सबसे बड़े पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों को लागू किया गया है। इसके अलावा सिनेमा और भारतीय भाषाओं पर केन्द्रित पृथक विभागों का गठन होगा, जबकि भरतमुनि शोध पीठ की स्थापना भी जाएगी।

शिक्षकों को बढ़ेगा वेतनमान

वहीं इस बैठक में विश्वविद्यालय के शिक्षकों के लिए 7वां वेतनमान लागू करने की कार्योत्तर स्वीकृति भी दी गई है। जो शिक्षकों को हित में बड़ा फैसला माना जा रहा है। इस बढ़े हुए वेतनमान का फायदा 01 जनवरी 2016 से मिलेगा। जबकि विश्वविद्यालय में जो शिक्षक संविदा पर कार्यरत हैं, उन्हें नियमित किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ