MP News: इन दिनों उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के चलते ग्वालियर चंबल अंचल में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है और यह ठंड लोगों के लिए जानलेवा भी होने लगी है। ग्वालियर शहर अकेले में अब तक हार्ट अटैक से आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हुई है, जिले के सरकारी अस्पतालों में ह्रदय रोग से संबंधित लोगों की भीड़ भी देखी जा रही है।
ग्वालियर में भीषण सर्दी
दरअसल, ग्वालियर में सर्दी का सितम लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है, राह चलते लोगों को अचानक से हार्ट अटैक आ रहे हैं, जिनमें समय पर इलाज ना मिलने पर लोगों की मौत हुई हुई है। अंचल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जयारोग्य चिकित्सालय समूह के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ राम रावत का कहना है कि ग्वालियर अंचल में कड़ाके की सर्दी देखी जा रही है। जिसके चलते ओपीडी सहित अस्पताल में हृदय रोग से संबंधित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
हार्ट अटैक के मरीजों में 50 प्रतिशत का इजाफा
चौंकाने वाली बात यह भी है कि हार्ट अटैक के मामलों में 50% से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है। आइए आपको सुनाते हैं कि ग्वालियर चंबल अंचल में हृदय रोगियों की संख्या में हुए इजाफे और इस दौरान किस तरह से सावधानी रखकर खुद को हार्ट अटैक से बचाया जा सकता है। ऐसे में हार्ट के मरीजों को फिलहाल सावधानी बरतने की अपील की गई है।
ग्वालियर-चंबल में कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के अनुसार भी ग्वालियर में सर्दी का पारा जनवरी में काफी हाई रहा है, सोमवार रात में भी ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया है। वही बीते दिनों के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो ग्वालियर में तापमान 2 डिग्री के आसपास भी पहुंच गया है। फिलहाल ग्वालियर-चंबल में तापमान कुछ इस तरह रहा है।
- 2.9 डिग्री 17 जनवरी
- 2.5 डिग्री 16 जनवरी
- 5.1 डिग्री 15 जनवरी
- 14.2 डिग्री 14 जनवरी
- 12.01 डिग्री 13 जनवरी
- 10.03 डिग्री 12 जनवरी
- 7.4 डिग्री 11 जनवरी
- 6.3 डिग्री 10 जनवरी
- 4.5 डिग्री 09 जनवरी
- 3.2 डिग्री 08 जनवरी
- 2.6 डिग्री 07 जनवरी
गौरतलब है कि बीते साल भी कड़ाके की सर्दी ने बड़ी संख्या में ग्वालियर सहित प्रदेश भर में लोगों की जान ली थी, जिनमें ज्यादातर मामले हार्ड अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के सामने आए थे। लेकिन बात ग्वालियर की जाए तो हार्ट अटैक के मामलों में 50 प्रतिशत के इजाफे ने स्वास्थ विभाग के साथ आम लोगों की भी चिंता बढ़ा दी है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines