MP में आज से शुरू होगी कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया, ऑनलाइन होगा पूरा काम

colleges admission madhya pradesh

colleges admission madhya pradesh

MP News: मध्य प्रदेश के सरकारी और प्राईवेट कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश प्रक्रिया epravesh.mponline.gov.in से पूरी तरीके से ऑनलाइन होगी।

1304 कॉलेजों में होंगे एडमिशन

आज से शुरू हो रही प्रक्रिया में मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा से जुड़े 1304 से अधिक सभी सरकारी और प्राईवेट कॉलेजों में एडमिशन शुरू होंगे। प्रवेश प्रक्रिया में एक मुख्य चरण और तीन सीएलसी राउंड होंगे। खास बात यह है कि इस बार स्टूडेट्स को दस्तावेज सत्यापन के लिये महाविद्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि कॉलेजों में इस साल स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिये भी ई-सत्यापन प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।

2 लाख 13 हजार से ज्यादा सीटें

मध्य प्रदेश के कॉलेजों में इस बार पोस्ट ग्रेजुएशन की 2 लाख 13 हजार सीटों पर प्रवेश के लिये ऑनलाइन ई-सत्यापन प्रक्रिया शुरू होगी, स्नातक प्रथम चरण की प्रक्रिया के लिये पंजीयन 25 मई से 12 जून तक होंगे, यूजी की सीट आवंटन और कटऑफ 19 जून से 30 जुलाई तक होगा। जबकि स्नातकोत्तर पहले साल की पहली सीएलसी के ऑनलाइन पंजीयन 26 मई से 13 जून तक और 20 से 28 जून तक होंगे।

लाड़ली लक्ष्मी योजना का भी मिलेगा लाभ

मंत्री मोहन यादव ने बताया कि इस साल लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को स्नातक में प्रवेश लेने पर 2 समान किस्तों में 25 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं का शिक्षण शुल्क उच्च शिक्षा विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ