MP Mohan Yadav Government: मध्य प्रदेश में बोरवेल को खुला छोड़ने वालों की अब खैर नहीं है। प्रदेश की मोहन यादव सरकार पानी निकलने वाले बोरवेल को खुला छोड़ने वालों के लिए कठोर कानून बनाने जा रही है। इस कानून का प्रस्ताव विधानसभा के मानसून सत्र में पेश करने की तैयारी की जा रही है। इसमें बोरवेल को खुला छोड़ने पर जमीन के मालिक पर जनहानि की स्थिति में आपराधिक मामले दर्ज करने और जुर्माना लगाने का प्रावधान होगा। लगातार खुले बोरवेल में बच्चों के गिरने की घटनाओं को देखते हुए मोहन यादव सरकार यह फैसला लेने जा रही है।
बोरवेल खुला छोड़ने वालों की खैर नहीं
जानकारी के अनुसार, इसको लेकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने विधेयक का प्रारूप तैयार कर लिया है। इसके तहत बोरवेल खुला छोड़ने पर जमीन के मालिक पर अर्थदंड लगाने के साथ आपराधिक मामले दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा अगर बोरिंग करने वाली एजेंसी अगर बोरवेल असफल होने पर उसे बंद नहीं करती है तो उस एंजसी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस विधेयक के जरिए सरकार ये साफ कह रही है कि असफल बोरवेल को बंद करना अनिवार्य है। बताया जा रहा है कि इस विधेयक को वरिष्ठ सचिव समिति की स्वीकृति मिलने के बाद कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस पर जमकर बरसे CM मोहन यादव, बताया क्यों खत्म हो रही है राहुल गांधी की क्रेडिबलिटी
बोरवेल खुला छोड़ने
बता दें कि प्रदेश में बोरवेल की वजह से कई बच्चों के गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 6 जून 2023 को 3 साल की बच्ची सीहोर जिले के बोरवेल में गिर गई। 50 घंटे की रेस्क्यू के बाद उसे बाहर निकल गया लेकिन मौत हो गई। इसके बाद 12 जून को एमपी हाई कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी किया। 18 जून 2023 को विदिशा में ढाई साल की बच्ची 25 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। बाहर निकलने पर मौत हो गई। इसके अलावा 5 दिसंबर 2023 को 5 साल की बच्ची राजगढ़ जिले स्थित एक गांव में बोरवेल में गिर गई। 9 घंटे बाद बाहर आने के बाद भी बच नहीं सकी। अलीराजपुर जिले के एक बोरवेल में 12 दिसंबर 2023 को 5 साल का बच्चा गिर गया था। बच्चे को बाहर तो निकल लिया गया, लेकिन वह बच नहीं पाया। पिछले महीने भी 14 अप्रैल 2024 को रीवा में 6 साल का मयंक खुले बोरवेल में गिर गया, जिसे 2 दिन की कड़ी मश्कत के बाद बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक मंयक ने दम तोड़ दिया था।
संबंधित खबरें
गले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
3 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
8 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
10 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines