---विज्ञापन---

कांग्रेस पर जमकर बरसे CM मोहन यादव, बताया क्यों खत्म हो रही है राहुल गांधी की क्रेडिबलिटी

CM Mohan Yadav Targets Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है।

---विज्ञापन---

CM Mohan Yadav Targets Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोकसभा चुनाव के दौरान पूरे जोर-शोर से पार्टी का प्रचार प्रसार किया है। लोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सीएम मोहन यादव उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पहुंचे, यहां उन्होंने 2 चुनावीसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि देश की जनता ने 60 साल तक कांग्रेस की सरकार को देखा है। जनता कांग्रेस की सच्चाई समझ चुकी है। रही बात राहुल गांधी की तो देश में कोई भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेता, उनकी डायलॉगबाजी उनकी बची हुई क्रेडिबलिटी भी खत्म कर रही है।

---विज्ञापन---

खत्म हो रही है राहुल गांधी की क्रेडिबलिटी

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि 60 साल कांग्रेस की सरकार को जनता ने देख रही है, जनता के सामने कांग्रेस की सच्चाई आ गई है। इसके साथ ही राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि देश में राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। ऐसे डायलॉग मारने से उनकी बची हुई क्रेडिबलिटी भी खत्म हो गई। INDI गठबंधन पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि ये गठबंधन खुद अपनी स्थिति बेहतर ढंग से जानते हैं, इसलिए कहते हैं सत्ता में आएंगे तो? क्योंकि उन्हें पता है उनकी सरकार नहीं बन रही है।

यह भी पढ़ें: ‘संविधान की आत्मा को मारने के बाद अब दुहाई दे रहे हैं’, कांग्रेस पर भड़के मोहन यादव

---विज्ञापन---

अंदर से खोखली हो गई है कांग्रेस 

इस साथ ही सीएम मोहन ने कहा कि भाजपा संविधान को बचा रही है। संविधान की दुहाई देने वाले कांग्रेस के लोगों ने 100 से ज्यादा बार संविधान में संशोधन किया है। इतना ही नहीं, कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर संविधान को दरकिनार करने का काम किया है। इसके साथ सीएम मोहन ने आचार्य प्रमोद का सही ठहराते हुए कहा कि कांग्रेस अंदर से काफी खोखली हो गई है। इनकी हालत और भी ज्यादा खराब होने वाली है। 2014 के चुनाव में कांग्रेस ने 115 सीटें जीती थी, 2019 में 52 जीती थी। इस बार कांग्रेस एक टेम्पो की सवारी के बराबर रह जाएगी।

First published on: May 31, 2024 01:32 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola