MP Law University Female Students Menstrual Leave: मध्य प्रदेश की लॉ यूनिवर्सिटी ने छात्राओं को बड़ी राहत देते हुए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। जबलपुर स्थित इस यूनिवर्सिटी ने छात्राओं को उन दिनों में छुट्टी देने का ऐलान किया है, यानी अब छात्राओं को पीरियड के दिनों में कॉलेज नहीं आना होगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिनमें साफ कहा गया है कि इसी सेमेस्टर से छात्राओं को यह छुट्टी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: LPG Price Hike: सुबह उठते ही लगा झटका! आज से 209 रुपये महंगा हुआ 19 KG वाला सिलेंडर
प्रति सेमेस्टर मिलने वाली 6 छुट्टियों में शामिल होंगी
जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय प्रभारी कुलपति डॉ. शैलेश एन हाडली ने बताया कि स्टूडेंट बार एसोसिएशन काफी समय से छात्राओं को उन दिनों में छुट्टी देने की मांग कर रहे थे, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है। यह छुट्टियां स्टूडेंट्स को हर सेमेस्टर में दी जाने वाली 6 छुट्टियों में शामिल होंगी। इससे छात्राओं का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
यह भी पढ़ें: सिर्फ 14 मिनट में क्लीन होगी वंदे भारत, एक अक्टूबर से लागू होगा चमत्कारी प्लान
केरल विश्वविद्यालय भी देता मासिक धर्म अवकाश
गौरतलब है कि मार्च 2023 में केरल यूनिवर्सिटी ने भी छात्राओं को विशेष मासिक धर्म अवकाश और मातृत्व अवकाश देने की घोषणा की थी। आदेशों के अनुसार, मासिक धर्म अवकाश नियम लागू होने के बाद छात्राओं को 73% अटेंडेंस दर्ज करानी होगी। 6 महीने का मातृत्व अवकाश भी मिलेगा। इसके बाद कॉलेज आने के लिए छात्राओं को दोबारा एडमिशन लेने की जरूरत नहीं है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 hr agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 hr agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines