जबलपुर में मकान में आग लगने से 12 डॉग्स की मौत, महिला ने पड़ोसियों पर उठाई उंगली

12 Dogs Died In A Fire: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक सुनसान मकान में आग लगने से करीब एक दर्जन डॉग्स की जलकर मौत हो गई।

12 Dogs Died In A Fire

12 Dogs Died In A Fire

12 Dogs Died In A Fire: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक सुनसान मकान में आग लगने से 12 डॉग्स की जलकर मौत हो गई। इस घटना में कुछ पक्षियों ने भी दम तोड़ा। वहीं, डॉग लवर्स का आरोप है कि आग लगी नहीं, बल्कि लगाई गई है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन

क्या है मामला

यह पूरा मामला संजीवनी नगर थाने अंतर्गत संजीवनी नगर इलाके का है। जहां रविवार की बीती रात एक सूने मकान में अचानक आग लग गई, जिससे घर में बंद करीब एक दर्जन कुत्ते समेत पक्षियों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उस मकान की महिला काजल कुंडू थोड़ी देर के लिए किसी काम से बाहर घर पर ताला लगाकर गई थी। फिर अचानक से आग लग गई। हादसे की जानकारी मिलते ही डॉग लवर काजल कुंडू भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर स्वाहा हो चुका था। आग में न केवल डॉग्स बल्कि घर में पले कुछ पक्षियों के साथ घर का सामान भी जलकर राख हो गया था। मामले की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

महिला ने लगाया आरोप

डॉग लवर काजल कुंडू का कहना है कि आग लगने का अब तक कोई कारण समझ में नहीं आया। उनके मुताबिक, आग न तो शॉर्ट सर्किट से लगी और न ही घर में कुछ ऐसा सामान था कि जिससे आग लग जाए। काजल ने आशंका जताई है कि कुछ लोगों को उनके डॉग से परेशानी थी। यही कारण है कि घर में आग लगाकर डॉग्स की हत्या की गई है।

किराए के मकान में रहती है महिला

डॉग लवर काजल कुंडू पिछले कई सालों से जबलपुर में किराए के मकान में रहकर कोचिंग में पढ़ाने का काम करती है। इससे पहले कुछ प्राइवेट स्कूलों में भी पढ़ाने का काम कर चुकी है। फिलहाल, इस घटना से आहत महिला अपने घर कोलकाता के लिए रवाना हो गई है। इधर, संजीवनी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ