Indore News: मध्य प्रदेश की भोपाल मध्य सीट से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इंदौर बीजेपी अध्यक्ष चिंटू वर्मा के बयान का समर्थन किया है। चिंटू वर्मा ने कहा था कि गरबा पंडाल में एंट्री करने वाले लोगों को गौमूत्र पिलाया जाए। कांग्रेस विधायक का कहना है कि यह स्वाभाविक बात है। उनको नहीं लगता कि इसमें कुछ गलत है। अल्पसंख्यक वर्ग का व्यक्ति इस बात का बुरा मानेगा, उनको ऐसा नहीं लगता। हम संविधान को मानने वाले लोग हैं। अगर कोई आयोजनकर्ता किसी आयोजन को लेकर नियम बनाता है तो इसमें शामिल होने वालों को इन नियमों का पालन करना चाहिए। किसी के ऊपर कोई बंदिश नहीं है। अगर कोई अपने धर्म का पालन करता है तो अच्छी बात है। इसमें कुछ गलत नहीं है।
यह भी पढ़ें:प्रदूषण से निपटने को दिल्ली तैयार; सरकार ने बनाई SOP, जानें क्या है विंटर एक्शन प्लान?
नवरात्रि गरबा उत्सव को लेकर इंदौर के बीजेपी जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा ने अनोखा सुझाव दिया था। उन्होंने कहा था कि गरबा पंडाल में आने वाले हर शख्स को गौमूत्र पिलाया जाए। क्योंकि हिंदुओं को गौमूत्र पीने से कोई दिक्कत नहीं होगी। वे कोई आपत्ति नहीं करेंगे। चिंटू वर्मा ने कहा था कि पंडाल में हजारों लोग आते हैं। हर किसी की पहचान कर ली जाए, यह जरूरी नहीं। ऐसे में पंडाल में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति के लिए गौमूत्र जरूरी किया जाए। वर्मा ने आरोप लगाया कि आधार कार्ड को भी एडिट किया जाता है। कुछ ऐसे लोग गरबा में आकर तिलक लगवा लेते हैं, जो हिंदू नहीं होते।
चिंटू वर्मा ने कहा था कि गैर हिंदुओं की गरबा पंडालों में एंट्री से कई प्रकार की दिक्कतें आती हैं। गरबा माता की आराधना हिंदू बहन-बेटियां करती हैं। इससे पहले भी पूरे मध्य प्रदेश में इस त्योहार को लेकर कई प्रकार की बातें सामने आ चुकी हैं। कुछ जगहों पर पंडालों के बाहर बोर्ड भी लगाए गए थे। जिन पर लिखा गया था कि कृपया गैर हिंदू एंट्री न करें।
यह भी पढ़ें:चौंकाने वाला यौन शोषण केस! बॉम्बे हाईकोर्ट का अहम फैसला, पीड़िता की गवाही ने पलट दिया मामला
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
6 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
7 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
21 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines