प्रदूषण से निपटने को दिल्ली तैयार; सरकार ने बनाई SOP, जानें क्या है विंटर एक्शन प्लान?

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा खराब होने लगी है। इसे देखते हुए मंत्री गोपाल राय ने विंटर एक्शन प्लान और SOP तैयार की है, जिसे जल्दी लागू करने का आश्वासन उन्होंने दिया है। आइए जानते हैं कि इस बार प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली कितनी तैयार है?

Delhi Air Pollution

दिल्ली की हवा अभी से खराब होने लगी है।

Delhi Government Winter Action Plan: सर्दी की दस्तक होते ही दिल्ली में प्रदूषण असर दिखाने लगा है। आज 30 सितंबर को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 121 है, जो खराब AQI की कैटेगरी में आता है। सुप्रीम कोर्ट में भी गत शुक्रवार को दिल्ली में हर बार सर्दियों में प्रदूषण फैलने के मामले पर सुनवाई हुई थी और बेंच ने कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) को फटकारा था।

विज्ञापन

दिल्ली में प्रदूषण स्मॉग के मद्देनजर इमरजेंसी जैसे हालात बनाए थे। इस बीच आज दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने विंटर एक्शन प्लान के लिए एक ग्रीन वार रूम का शुभारंभ किया। मंत्री गोपाल राय ने खुद कए विंटर एक्शन प्लान तैयार किया है। साथ ही एक 7 सूत्रीय SOP भी बनाई है। मंत्री ने कहा है कि मिलकर चलेंगे और प्रदूषण से लड़ेंगे। दिल्ली इस बार स्मॉग और प्रदूषण से लड़ने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

प्रदूषण से निपटने की ये है तैयारी

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार का ग्रीन वार रूम प्रदूषण को कम करने के लिए 24 घंटे का करेगा। पराली जलाने की घटनाओं पर ग्रीन वॉर रूम से निगरानी रखेगा। पूरी दिल्ली को वार रूम से कैसे जोड़ा जाए, उसके लिए ग्रीन ऐप काम करेगा। इस ऐप को लोग प्ले स्टोर से डाउनलोड कर पाएंगे। अगर कहीं प्रदूषण फैलाया जा रहा होगा तो ग्रीन दिल्ली ऐप पर शिकायत कर सकते हैं।

विज्ञापन

एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) की आज से ही मॉनिटरिंग होगी और 24 घंटे मॉनिटरिंग होगी। ग्रीन दिल्ली ऐप पर साल 2020 से अब तक 80 हजार शिकायतें आई हैं और 80% शिकायतो को सरकार ने सॉल्व भी किया है। 8 मेंबरों की एक कमेटी AQI पर नजर रखेगी। इस कमेटी को हर दिन के AQI की रिपोर्ट सरकार को देने को कहा गया है। उस रिपोर्ट के आधार पर आगे की योजना बनाई जाएगी।

विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली की हवा हर बार सर्दियों में ‘जहरीली’ हो जाती है। स्मॉग और प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। दिल्ली का प्रदूषण हर बार सर्दियों में सांस और दिल से जुड़ी बीमारियों के मरीजों के लिए खतरनाक बन जाता है। इससे निपटने के लिए इस बार दिल्ली सरकार ने पहले से ही प्लान तैयार कर लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ