MP Higher Education Minister Inder Singh Parmar: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर सांसदी का पर्चा भरकर आखिरी समय में अपना नाम वापस लेकर खेल बदलने वाले अक्षय कांति बम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल MBA फर्स्ट ईयर पेपर लीक मामले में अक्षय कांति बम के आइडलिक कॉलेज पर विश्वविद्यालय ने 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही संघवी कॉलेज पर भी प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है। अब इन दोनों कॉलेज को 3 साल तक एग्जाम सेंटर नहीं बनाया जाएगा। हालांकि इस फैसले को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि अखिर अक्षय कांती बम के कॉलेज की मान्यता रद्द क्यों नहीं की गई। अब इस मामले पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का बड़ा बयान सामने आया है।
क्या बोले उच्च शिक्षा मंत्री?
उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि आखिर क्यों अक्षय कांती बम के कॉलेज पर सिर्फ जुर्माना लगाया और मान्यता रद्द नहीं गई। उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि अभी इस मामले की व्यापक जांच होगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकती है। इसके साथ ही मंत्री परमार ने NEET परीक्षा के मामले में छात्रों के सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने को लेकर कहा कि यदि कुछ गलत हुआ है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: World Ranking में शामिल हुए MP के स्कूल, 2 को मिला अवॉर्ड, जानिए क्या बोले CM मोहन यादव
13 हजार छात्रों को देनी पड़ी दोबारा से परीक्षा
बता दें कि अक्षय कांति बम के आइडलिक कॉलेज से MBA फर्स्ट ईयर के पेपर लीक हो गए थे। इसकी वजह से करीब 13 हजार MBA छात्रों को दोबारा से परीक्षा देनी पड़ी थी। इस मामले की जांच हुई, जिसमें कॉलेज की कमियां सामने आईं। इसके बाद बुधवार को देवी अहिल्या विवि कार्यपरिषद की बैठक में MBA पेपर लीक का मुद्दा उठाया गया है। लंबी चर्चा के बाद कॉलेज पर 5 लाख का जुर्माना लगाया गया। साथ ही कॉलेज को 3 साल तक किसी परीक्षा का केंद्र बनाने पर भी रोक लगाई गई।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
3 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
6 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
14 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
16 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
17 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines