Gwalior Vijaya Raje Scindia New Airport Terminal: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित हुए न्यू एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन शुरू हो गया है। इस एयरपोर्ट के टर्मिनल पर सबसे पहले दिल्ली-बेंगलुरु की फ्लाइट ने लैंड किया है। इसी के साथ ग्वालियर के न्यू एयरपोर्ट का टर्मिनल ऑपरेशनल हो गया है। इस मौके पर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कहा कि ग्वालियर के विकास को यह एयरपोर्ट एक नए आयाम देगा। आज से ग्वालियर में विजया राजे सिंधिया न्यू एयरपोर्ट टर्मिनल पर फ्लाइट का संचालन शुरू हो गया है।
पीएम मोदी ने किया था शुभारंभ
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगे कहा कि 10 मार्च को 534 करोड़ रुपये की लागत से बने ग्वालियर के न्यू एयरपोर्ट का शुभारंभ पीएम मोदी ने किया था, जिसके न्यू टर्मिनल पर आज सबसे पहले दिल्ली- बेंगलुरु की फ्लाइट की लैंडिंग हुई। खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली की फ्लाइट से ग्वालियर तक आए। सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर को पीएम मोदी द्वारा मिली यह एक बहुत बड़ी सौगात है। इस एयरपोर्ट के साथ ग्वालियर के इतिहास को सूर्य की किरण की तरह पूरे देश में फैलाएंगे।
यह भी पढ़ें: MP Lok Sabha Election: मध्य प्रदेश के चुनाव अधिकारी का सख्त निर्देश, समय-सीमा के अंदर पूरा करें सारा काम
एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
ग्वालियर का नया एयरपोर्ट कई मायनों में बहुत खास है। इस एयरपोर्ट पर एयरबस समेत सभी बड़े विमानों में सफर करने वालों के लिए फर्स्ट फ्लोर तक पहुंचाने के लिए 2 एस्केलेटर और 2 लिफ्ट की सुविधा है। इसके साथ ही नए एयर टर्मिनल बिल्डिंग में 16 चेक-इन काउंटर, 6 बोर्डिंग गेट, 4 बोर्डिंग गेट फर्स्ट फ्लोर, बिल्डिंग में तीन कन्वेयर बेल्ट, बेहतर पार्किंग की सुविधा, खान-पान के साथ शॉपिंग करने की सुविधा और नए टर्मिनल बिल्डिंग में व्यस्ततम समय में एक बार में 1400 यात्री आ और जा हैं।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines