---विज्ञापन---

संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता का खजाना हैं अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम, बोले- MP राज्यपाल मंगुभाई पटेल

MP Governor Mangubhai Patel: राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता के खजाने से भरा हुआ है। इसके साथ ही राज्यपाल ने देश के युवाओं को एक खास संदेश भी दिया है।

---विज्ञापन---

MP Governor Mangubhai Patel: मध्य प्रदेश के राजभवन में मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की राज्य स्थापना दिवस के मौके पर एक समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम में प्रकृति सौंदर्य का खजाना है। देश में इन दोनों राज्यों की संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता को लेकर एक खास पहचान है। इसके साथ ही उन्होंने अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम को भारत की भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक बताया।

राज्यपाल पटेल का संबोधन

समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल पटेल ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा और मजबूत लोकतंत्र भारत का है। भारत एक ऐसा देश है जिसमें सबको विकास के एक समान मौके मिलते हैं। इसी के साथ राज्यपाल ने देश के युवाओं को एक संदेश देते हुए कहा कि युवाओं को सांस्कृतिक विशिष्टताओं का संरक्षण करते हुए भारत को श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए अपना बेस्ट योगदान देना होगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Khajuraho Dance Festival 2024: मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे शुभारंभ, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का दावा

प्राकृतिक सुंदरता का खजाना हैं दोनों राज्य

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि मिज़ोरम और अरुणाचल प्रदेश दोनों ही राज्य घने जंगलों, झीलों-झरनों, वनस्पति और जीव-जंतुओं से भरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने इन राज्यों को मजबूत बनाने के लिए बुनियादी विकास पर फोकस किया है। उत्तरपूर्वी राज्यों में विकास के लिए कार्यबल का गठन किया गया है। इसके साथ इन राज्यों में सालों से खराब स्थिति में पड़े पुल, सड़कें, रेलवे लाइन, सुरंगे, एयरपोर्ट और कई प्रोजेक्टस पूरा तेजी से किया जा रहा है। इससे यहां की युवा पीढ़ी को भी आगे बढ़ने के लिए नए मौके मिल रहे हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 20, 2024 07:31 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola