MP GIS: भोपाल के होटल में पुलिस की सर्चिंग; मांगा जा रहा रुकने और आने-जाने वालों का रिकॉर्ड

MP Global Investor Summit 2025: मध्य प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी के तहत भोपाल के होटलों में पुलिस की तरफ से सर्चिंग की जा रही है। साथ ही होटल का डेली रिकॉर्ड भी मांगा जा रहा है।

image (13)

MP Global Investor Summit 2025: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार इन दिनों भोपाल में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (GIS) की तैयारियों में जुटी हुई है। GIS को लेकर शहर में काफी बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। इसी के तहत भोपाल के जोन 2 के 9 थानों के जवानों द्वारा होटलों में सर्चिंग की जा रही है। बीती रात ही 9 थानों के होटलों में सर्चिंग की गई। पुलिस की तरफ से होटल मैनेजरों से रोजाना रुकने वाले और चेक-इन तथा चेक-आउट करने वाले लोगों का रिकॉर्ड मांगा गया। इसको लेकर विभाग की तरफ से एक आदेश भी जारी किया गया है।

विज्ञापन

जानकारी न देने पर दर्ज होगी FIR

इस आदेश में साफ लिखा है कि अगर किसी होटल की तरफ से ये रिकॉर्ड नहीं दिया गया तो उसके खिलाफ जानकारी न देने पर FIR दर्ज होगी। इस आदेश के तहत एमपी नगर के एक होटल मैनेजमेंट पर FIR दर्ज कर ली गई है। मंगलवार रात भोपाल के आईएसबीटी के आसपास पुलिस द्वारा चेकिंग हुई। एक तरफ जहां सरकार और प्रशासन की तरफ से GIS तैयारी को लेकर सख्ती बरती जा रही है, वहीं ग्लोबल इन्वेस्टर मीट को लेकर कारोबारी उत्साहित हैं।

विज्ञापन

GIS को लेकर उत्साहित है कारोबारी

कारोबारियों ने मध्य प्रदेश सरकार के रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की सराहना की है। कारोबारियों ने कहा कि उद्योगों को आगे बढ़ाने में सरकार का सहयोग मिल रहा है। सेंचुरी नोवा ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर जय नेगांधी ने सरकार की तारीफ की। उन्होंने बताया कि राज्य में आने वाले दिनों में ड्रग्स मैन्युफैक्चरिंग की दूसरी यूनिट स्थापित की जाएगी। फिलहाल, जय नेगांधी 50 से ज्यादा लोगों को रोजगार दे रहे हैं। जबलपुर में प्लांट खुलने से स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिल रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ