Digvijay Singh Accepted BJP Allegation: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज 30 साल बाद अपने शासनकाल की सबसे बड़ी कमी को स्वीकार कर लिया है। दिग्विजय सिंह ने मान लिया है कि 1993 से लेकर 2003 तक उनके शासनकाल में शहर और गांव में बिजली नहीं थी। दरअसल दिग्विजय सिंह कांग्रेस के प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में प्रचार करने के लिए रतलाम पहुंचे। यहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए एक बड़ा बयान दे दिया।
दिग्विजय सिंह ने किया स्वीकार
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब उनकी सरकार थी, तब उन्होंने लोगों को 3 रुपये लीटर घासलेट दिया था। उनके इस बयान से साफ हो गया कि भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने दिग्विजय सिंह को मिस्टर बंटाधार कहते हुए जो आरोप लगाए थे कि कांग्रेस की सरकार में प्रदेश के शहरों और गांवों में ना बिजली थी और ना ही शुद्ध सड़क थी। वो सभी आरोप सही थे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक नारा भी दिया था कि ‘जब तक रहेगा डिग्गी, जप्त तब तक जलेगी डिब्बी’
यह भी पढ़ें: मणिशंकर अय्यर और सैम पित्रोदा पर भड़के शिवराज, राजनीति का जोकर बता बोले- इंन्हे कोई गंभीरता से नहीं लेता
भाजपा को होगा फायदा
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने 30 साल पहले दिग्विजय सिंह की सरकार पर वार करते हुए कहा था कि मध्य प्रदेश में बिजली नहीं है, और लोग अपने जीवन यापन चिमनी जलाकर कर रहे हैं। आज उस बात को खुद दिग्विजय सिंह ने स्वीकार कर लिया है। जाहिर है कि चुनाव के बीच में दिग्विजय सिंह का यह बयान भाजपा के हक में जाएगा।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
8 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
9 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines