MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी पर जानलेवा हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर ग्रामीण से विधानसभा प्रत्याशी सुरेश बघेल बीएसपी से चुनाव लड़ रहे हैं। वह अपनी चुनाव प्रचार के वाहनों के साथ जा रहे थे। तभी उनके ऊपर हमलावरों ने हमला कर दिया उनके सभी वाहनों को तोड़ दिया।
धरने पर बैठे प्रत्याशी
विधानसभा चुनाव के दौरान हुई इस वारदात के बाद बीएसपी प्रत्याशी सुरेश बघेल और उनके समर्थक धरने पर बैठ गए हैं। वहीं बीएसपी प्रत्याशी का आरोप है कि कांग्रेस प्रत्याशी साहब सिंह गुर्जर ने उनके ऊपर यह हमला कराया है साहब सिंह गुर्जर भी ग्वालियर ग्रामीण से विधानसभा प्रत्याशी हैं। और कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ रहे हैं। आपको बता दें कि यह घटना नौगांव स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 93 के बाहर की है। जहां बीएसपी प्रत्याशी अपनी चार गाड़ियों के काफिले के साथ जा रहे थे। इसी दौरान उनके वाहनों पर लाठी डंडा सरिया से हमलावरों ने हमला बोल दिया। और उनके वहां पर भी पथराव कर दिया।जिससे उनके वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए और कई लोग घायल भी हो गए।
यह भी पढ़े: तलाक, तलाक, तलाक… फोन पर दे दिया Divorce, विवाद की जड़ मायका और पैसा
यह भी पढ़े: नाटकबाज पत्नी! श्मशान आई, कफन हटाकर पति के चेहरे के साथ सेल्फी ली वीडियो बनाई और चली गई
भारी पुलिस फोर्स तैनात
इस मामले के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। वहीं इन लोगों द्वारा बूथ कैपचरिंग भी की जा रही है जिसके बाद उन्होंने कहा कि दोबारा मतदान करना चाहिए। यहां पर वोटिंग दोबारा होनी चाहिए उन्होंने कहा कि उनको और यहां के आसपास के मतदाताओं को साहब सिंह गुर्जर के गुंडो से जान का खतरा है।
पूर्व विधानसभा के बाई के बगीचा इलाके में फायरिंग करते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी हमला करते हुए साफ दिखाई दे रहे है। वहीं आरोपी वीडियो में कई राउंड फायरिंग करते नजर आ रहे है, यदि पुलिस बीच-बचाव नहीं करती तो बड़ी घटना घट सकती थी।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
4 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
5 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
5 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
6 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
7 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
10 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
11 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines