MP Crime News: एमपी के छतरपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अष्टमी के दिन 8 साल की बच्ची की उसके भाई के सामने हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार मंदिर जा रही 8 साल की बच्ची को मोहनी श्रीवास नाम के युवक ने कुएं में फेंक दिया। इसके बाद ऊपर से पत्थर मारे। इस दौरान बच्ची का 9 वर्षीय भाई वहीं था। जानकारी के अनुसार दोनों भाई बहन शाम को 5 बजे घर से मंदिर के लिए निकले थे। मामले में पुलिस ने आरोपी गोवर्धन पटेल को अरेस्ट कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है। इसके बाद रात में 1 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। मृतक बच्ची मोहिनी पिता मनोज श्रीवास चौथी क्लास में पढ़ती थी। वह अपने दादा-दादी के साथ गांव में रहती थी। बच्ची के परिजन दिल्ली में मजदूरी करते हैं। आरोपी भी इसी गांव का रहने वाला है।
यह है पूरा मामला
बता दें कि जब आरोपी ने 8 साल की बच्ची को कुएं में फेंका उस समय उसका 10 साल का फुफेरा भाई भी मौजूद था। बच्ची के भाई ने बताया कि रात में हम मंदिर जा रहे थे। बहन आगे थी। मैं उसके पीछे था। हम लोग मंदिर पर दीया रखने जा रहे थे। जैसे ही हम कुएं के पास पहुंचे। गोवर्धन पटेल छिप कर बैठा था। उसने मेरी बहन का हाथ पकड़ा और कुएं में धक्का दे दिया।
ये भी पढ़ेंः ‘मैं हिंदू न बन सका…’, हिंदू बनकर चुनाव क्यों लड़ना चाहते हैं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह?
बच्ची के भाई ने बताया कि जब मैंने शोर मचाया तो मुझे भी ईंट से मारा। मेरे हाथ में चोट आई है। भाई ने बताया कि आरोपी ने मेरी बहन के सिर में दो-चार ईंट भी मारी, जिससे उसका सिर फट गया।
जानें क्या बोली पुलिस?
मामले में खजुराहो के एसडीओपी सलील शर्मा ने बताया कि अभी तक पूछताछ में सामने आया है कि बच्ची ने आरोपी को कभी किसी बात को लेकर चिढ़ाया था। इससे आरोपी नाराज था। आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। वह खेत में छिप कर बैठा था। बच्ची के छोटे भाई का भी मेडिकल कराया गया है।
ये भी पढ़ेंः महिला पार्षद के सिर पर आई ‘माता’, लाठी लेकर पहुंची बिजली विभाग के दफ्तर..अधिकारी सन्न; देखें वीडियो
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
21 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
22 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines