मह‍िला पार्षद के स‍िर पर आई 'माता', लाठी लेकर पहुंची ब‍िजली व‍िभाग के दफ्तर..अध‍िकारी सन्‍न; देखें वीडियो

Gujarat Jamnagar Corporator : गुजरात के जामनगर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला, सरकारी ऑफिस में घुसकर डंडे से अधिकारियों को डरा रही है। महिला पर पुलिसिया कार्रवाई भी हुई है।

Jamnagar

Gujarat Jamnagar : Thakur Bhupendra Singh : गुजरात के जामनगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला एक ऑफिस में डंडा लेकर पहुंची और ऑफिस के अधिकारियों की पिटाई की धमकी दे रही है। बताया जा रहा है कि महिला पार्षद है और ऑफिस बिजली विभाग है। महिला पार्षद बिजली विभाग के अधिकारी को डंडे से पीटने की धमकी दे रही है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

गुजरात में नए स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, स्मार्ट मीटर लगने के बाद ज्यादा अमाउंट के बिजली के बिल आने की लगातार शिकायतें आ रही हैं। जब लोगों ने इसकी शिकायत वार्ड नंबर 4 की कांग्रेसी महिला कॉरपोरेटर रचना नंदाणीयां से की तो वह भड़क गईं और लाठी लेकर बिजली विभाग के ऑफिस पहुंच गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रचना लाठी लेकर अधिकारी के सामने खड़ी हैं।

अधिक बिल आने की शिकायत

कांग्रेसी महिला कॉरपोरेटर रचना नंदाणीयां के लाठी लेकर पहुंचने के बाद जामनगर के पीजीवीसीएल ऑफिस में हंगामा खड़ा हो गया। रचना नंदाणीयां हाथ में डंडा लेकर मुख्य बिजली अधिकारी के ऑफिस में घुस गई तो अन्य कर्मचारी भी हैरान रह गए। रचना अधिकारी के ऑफिस में बिजली के बिल स्मार्ट मीटर लगने के बाद अधिक आने की शिकायत करने गईं थी लेकिन तरीका हैरान करने वाला था।

ना सिर्फ अधिकारियों को बल्कि वह कर्मचारियों को भी लाठी दिखाकर गुस्सा जाहिर कर रही थीं और बिजली का बिल ठीक करने की हिदायत देती दिखाई दीं। रचना के इस रवैये की चर्चा जामनगर ही नहीं पूरे देश में हो रही है। चर्चा इस बात की भी हो रही है कि क्या एक जनप्रतिनिधि का ये रवैया ठीक है?

काफी देर तक जब पार्षद महोदया ऑफिस में हंगामा करती रहीं तो उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने समझाने की कोशिश की लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं थीं। इसके बाद बिजली अधिकारी ने पुलिस को बुलाकर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ