MP Crime News: मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 22 साल की लड़की को उसकी शादी के दिन किडनैप करने की करने की कोशिश की गई। आरोपी की पहचान कालू उर्फ सलीम खान के तौर पर हुई है। युवक पर आरोप है कि उसने युवती का रेप भी किया। इतना ही इस दौरान युवक ने उसका वीडियो बना लिया और अब उसकी शादी के दौरान तलवार से परिवार पर हमला भी कर दिया।
जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार शाम की है। आरोपी कालू ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवती के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी और उसके साथियों ने उसके परिवार के साथ मारपीट की। मारपीट में लड़की के पिता का पैर और भाई का हाथ तोड़ दिया। वहीं मां को बेरहमी से पीटा गया। पिटाई के बाद आरोपी और उसके साथी युवती को घसीटते हुए घर के बाहर लेकर आ गए।
थाने पहुंचे तो पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया
इस दौरान परिवार मदद के लिए चिल्लाने लगा तो आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। इस दौरान आरोपी और उसके साथियों ने भीड़ को भी धमकाया। जैसे ही भीड़ बढ़ने लगी तो मौका देखकर सभी बदमाश फरार हो गए। आरोपियों ने युवती के ससुरालियों को भी धमकाया। घटना के बाद युवती और उसके परिजन थाने पहुंचे लेकिन वहां पर भी पीड़िता की शिकायत सुनने के बाद पुलिसवाले केस दर्ज करने पर आनाकानी करने लगे। इसके बाद देर रात हिंदू संगठन की दखलअंदाजी के बाद पुलिस ने लड़की और उसके पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ेंः ‘संविधान की आत्मा को मारने के बाद अब दुहाई दे रहे हैं’, कांग्रेस पर भड़के मोहन यादव
ये भी पढ़ेंः हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के की शादी पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
3 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
4 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
9 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines