'संविधान की आत्मा को मारने के बाद अब दुहाई दे रहे हैं', कांग्रेस पर भड़के मोहन यादव

CM Mohan Yadav Attack on Congress: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव चुनावी सभा को संबोधित करते हुए INDI गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि संविधान की दुहाई देने वाले कांग्रेस के लोगों ने खुद संविधान की आत्मा को मारने का काम किया है।

CM Mohan Yadav Attack on Congress
विज्ञापन

CM Mohan Yadav Attack on Congress:  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे राज्यों में पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। इसी सिलसिले में सीएम मोहन यादव बुधवार को झारखंड के राजमहल के साहिबगंज में पहुंचे। यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए INDI गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस के लोगों ने खुद संविधान की आत्मा को मारने का काम किया है। इन्होंने अपनी सरकार के लिए संविधान में लगभग 100 बार संशोधन किया।

विज्ञापन

सीएम मोहन का कांग्रेस पर वार 

कांग्रेस पर वार करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के लोग संविधान की दुर्भाग्यपूर्ण दुहाई देते हुए कहते हैं कि संविधान खतरे में है। इन लोगों ने खुद संविधान की आत्मा को मारने का काम किया है। कांग्रेस के लोगों ने अपनी सरकार के फायदे के लिए संविधान में लगभग 100 बार संशोधन किया। वहीं इंदिरा गांधी जी ने कोर्ट में हारने के बाद भी देश में आपातकाल लगाकर सारे नेताओं को जेल में डालने का पाप किया था।

मोदी जी का संकल्प

इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने बताया कि मोदी जी ने देश में हर गरीब आदमी की जिंदगी बदलने का संकल्प किया है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाए हैं। जिनका देश में खुद का अपना मकान नहीं है, ऐसे 4 करोड़ लोगों को पक्के मकान देने का काम पीएम मोदी की सरकार ने किया है। पीएम मोदी ने देश में नई शिक्षा नीति को लागू किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ