पैर दबा रही बहू को बिस्तर पर फेंक किया रेप, सास बोली-ससुर की सेवा फर्ज

Indore Crime News: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक ससुर ने बहू को पैर दबाने के बहाने कमरे में बुलाया और उसके साथ रेप किया। मामले में पुलिस ने महिला के सास-ससुर और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

MP Crime News: मध्यप्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अन्नापूर्ण थाना क्षेत्र में एक महिला ने ससुर और पति पर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि उसके ससुर पैर दबाने के बहाने कमरे में बुलाया और कपड़े उताकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

पीड़िता ने थाने में दी शिकायत में बताया कि ससुर ने कमरे में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना तब हुई जब वो अपने ससुर के पांव की मालिश कर रही थी। इस दौरान ससुर ने सारी सीमाएं तोड़ते हुए अपने कपड़े उतार दिए और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने कहा कि जब यह बात उसने पति और सास को बताई तो उन्होंने भी ससुर का समर्थन किया। उसकी सास और पति ने कहा कि यह तो चलता है, बहू का फर्ज है कि वह ससुर की सेवा करे। पीड़िता ने कहा कि इतना सब कुछ होने के बाद उसने हार नहीं मानी और थाने में आकर शिकायत दी।

विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

अपने साथ ही हुई इस घटना से पीड़िता घबरा गई है। उसने हिम्मत जुटाकर पूरी घटना की जानकारी पति और सास को दी लेकिन वहां भी उसे उपेक्षा और सामाजिक दबाव का सामना करना पड़ा। वह इस घटना के बाद भावनात्मक रूप से टूट गई है। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की रेप से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। उधर मामला दर्ज होते ही महिला के सास-ससुर और पति घर छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस तीनों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ