Dhirendra Shastri Reviewed Preparations With CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री मोहन यादव बागेश्वर धाम पहुंचकर पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान बागेश्वर धाम पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी मौजूद थे। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीएम के कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की कमी देखने को न मिले और कोई भी लापरवाही न हो। मुख्यमंत्री मोहन यादव इससे पहले बुंदेलखंड के विकास को लेकर दो दिवसीय बुंदेलखंड विकास संवाद (Bundelkhand Development Dialogue) कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खजुराहो भी पहुंचे। जहां पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक ली। इस दौरान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, वनराज्य मंत्री दिलीप अहिरवार समेत बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी शामिल हुए।
बागेश्वर धाम को मिलेगी सौगात
इस दौरान ओरछा से खजुराहो पहुंची जल सहेलियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और जटाशंकर धाम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का बुलावा भी दिया। वहीं, सीएम ने 23 फरवरी को पीएम के बागेश्वर धाम दौरे को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक ली और कहा कि मध्य प्रदेश में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में अब तक की सर्वश्रेष्ठ समिट भोपाल में आयोजित होगी। जिससे युवाओं और बेरोजगारों के लिए अवसर भविष्य में मिलेगा। इसके अलावा बागेश्वर धाम में बनने वाले कैंसर हॉस्पिटल की सौगात भी मिलेगी।
अब मंदिर में अस्पताल होगा- धीरेंद्र शास्त्री
इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि 23 तारीख को बुंदेलखंड नया इतिहास लिखने जा रहा है। अब तक अस्पतालों में मंदिर थे, अब मंदिर में अस्पताल होगा। हमारा भारत विश्वमित्र की भूमिका निभा रहा है। पीएम जेलेंस्की से भी बात करते हैं, पुतिन और ट्रंप से भी बात करते हैं। यहां संस्कृति और इंडस्ट्रियल एरिया की काफी संभावनाएं हैं। ऐसी माटी न भारत के खंड-खंड में है, जहां तीनों विधाता बुंदेलखंड में हैं।
ये भी पढ़ें– MP New Liquor Policy 2025: 17 शहरों में इस तारीख से नहीं मिलेगी शराब, होंगे ये बदलाव
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
11 mins agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
38 mins ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
49 mins agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines