MP CM Mohan Yadav And PM Narendra Modi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इस समय प्रदेश दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राज्य के विकास कार्य को लेकर चर्चा में हैं। सीएम मोहन यादव रविवार को भी पीएम मोदी के साथ कई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सबसे पहले सीएम मोहन यादव सुबह 9.40 बजे भोपाल के लालघाटी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद सीएम मोहन यादव दोपहर 12.10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झाबुआ के हेलीपेड स्वागत करेंगे।
7550 करोड़ के विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
इसके बाद सीएम मोहन यादव और पीएम मोदी दोपहर 2 से लेकर 2.55 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में 7550 करोड़ की सड़क, रेल, बिजली और जल क्षेत्र से संबंधित 22 विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी जनजातीय सम्मेलन में टंटया भील विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद सीएम और पीएम की यह जोड़ी दोपहर 2.55 बजे हेलीपेड झाबुआ से रवाना होंगे और हेलीपेड पुलिस लाइन उज्जैन के कार्यक्रम में सम्मलित होंगे।
यह भी पढ़ें: PM Modi Jhabua Visit: झाबुआ आ रहे प्रधानमंत्री मोदी, जनता को देंगे 7500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का गिफ्ट
लोकसभा चुनाव पर फोकस
इस दौरान सीएम और पीएम की इस जोड़ी का फोकस लोकसभा चुनाव से पहले आदिवासी वोटरों पर रहेगा। बता दें कि रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र में 7 विधानसभा सीटों में से 3 बीजेपी और 3 कांग्रेस के जीती थी। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की सभी 6 अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित सीटें जीती थीं। इसके अलावा सोमवार को सदन में मोहन सरकार वर्ष 2024-25 के लिए लेखानुदान पेश करेगी। माना जा रहा है कि लेखानुदान एक लाख करोड़ रुपये का हो सकता है। साथ ही सरकार जो योजना घोषित कर चुकी है, उसके लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines