PM Modi Jhabua Visit: झाबुआ आ रहे प्रधानमंत्री मोदी, जनता को देंगे 7500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का गिफ्ट

PM Modi In Jhabua: लोकसभा चुनाव का शंखनाद होने से पहले पीएम मोदी मध्य प्रदेश के झाबुआ का दौरा करने जा रहे हैं। इस दौरान वह प्रदेशवासियों को 7500 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात देंगे।

PM Modi jhabua visit

PM Modi jhabua visit

PM Modi Madhya Pradesh Jhabua Visit: विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई गारंटी को पूरा करने के लिए सौगातों का पिटारा साथ लेकर पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश आ रहे हैं। पीएम इस दौरान प्रदेशवासियों को 7500 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। वह झाबुआ में बड़ी जनजातीय रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली के माध्यम से पीएम मध्य प्रदेश ही नहीं देशभर के आदिवासी वर्ग के उत्थान के लिए किए गए सरकार के कामों की रूपरेखा रखेंगे तो भविष्य की प्लानिंग की भी जानकारी रखेंगे। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि गुजरात और राजस्थान से भी जनजातीय वर्ग के लोग आएंगे।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को मध्य प्रदेश के झाबुआ के दौरे पर हैं। इस बीच वह राज्य में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को 1.75 लाख अधिकार अभिलेख के साथ विशेष पिछड़ी जनजातियों में आने वाली महिलाओं को आहार अनुदान की मासिक किस्त बांटेंगे। साथ में सड़क, बिजली, रेल और जल के क्षेत्र से जुड़ी काफी परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और आधारशिला भी रखेंगे।

कौन-कौन सी सौगात देंगे प्रधानमंत्री? 

  • इस योजना के अंतर्गत राज्य की अलग-अलग विशेष पिछड़ी जनजातियों की महिलाओं को पौष्टिक आहार के लिए 1500 रुपए हर महीने दिए जाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी लगभग 2 लाख महिला लाभार्थियों को आहार अनुदान योजना के अंतर्गत आहार अनुदान की मासिक किस्त बांटेंगे।
  • प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को अधिकार अभिलेख बांटे जाएंगे। जिससे जनता को उनकी जमीन के अधिकार के लिए दस्तावेजी साक्ष्य मिल जाएंगे।
  • प्रधानमंत्री टंट्या मामा भील यूनिवर्सिटी का शुभारंभ करेंगे। इस विश्वविद्यालय से इलाके में उच्च जनजातीय बहुलता वाले जिलों के युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि ये लगभग 170 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा और यह विश्वविद्यालय छात्रों के समग्र विकास के लिए विश्वस्तरीय अवसंरचना देगा। पीएम प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 559 गांवों के लिए 55.9 करोड़ रुपए जारी करेगे। इस राशि का उपयोग आंगनवाड़ी भवन, राशन की दुकानें, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूलों में अतिरिक्त कमरे, आंतरिक सड़कों सहित विभिन्न प्रकार की निर्माण गतिविधियों के लिए किया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाबुआ में सीएम राइज स्कूल की बुनियाद रखेंगे। इसी के साथ-साथ यह स्कूली छात्रों को स्मार्ट क्लास, ई-लाइब्रेरी जैसी आधुनिक सुविधाएं देने के लिए प्रौद्योगिकी को एकीकृत करेगा।

यह भी पढ़ें: Harda Factory Blast के बाद MP पुलिस का एक्शन, 14 से ज्यादा व्यापारियों के खिलाफ दर्ज की FIR , जानिए क्यों हुई कार्रवाई

  • बात करें पानी की तो प्रधानमंत्री पानी के लिए कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जो राज्य में पानी की आपूर्ति और पीने के पानी की व्यवस्था को मजबूत करेंगी। इनमें से एक परियोजना है ‘तलवाड़ा परियोजना’। यह धार और रतलाम के एक हजार से ज्यादा गांवों के लिए पाने के पानी की आपूर्ति करने की योजना है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में 50 हजार से अधिक शहरी परिवारों को अटल कायाकल्प और शहरी परिवर्तन मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत 14 शहरी जलापूर्ति योजनाएं लाभ दे रही हैं। इसके अलावा पीएम झाबुआ की 50 ग्राम पंचायतों के लिए नल जल योजना भी समर्पित करेंगे जिनसे लगभग 11 हजार घरों को नल से जल दिया जाएगा।
  • अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रतलाम रेलवे स्टेशन और मेघनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी जाएगी। रेल परियोजनाओं में इंदौर, देवास, उज्जैन सी केबिन रेलवे लाइन के दोहरीकरण की परियोजनाएं आती हैं। इससे अलग, इटारसी यार्ड रीमॉडलिंग के साथ उत्तर-दक्षिण ग्रेड सेपरेटर और बरखेरा-बुदनी-इटारसी को जोड़ने वाली तीसरी लाइन को भी इसमें शामिल किया गया है।
  • पीएम मोदी प्रदेश में 3275 करोड़ से ज्यादा की कई सड़क विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री द्वारा अपशिष्ट डंपसाइट उपचार, विद्युत सबस्टेशन जैसी बाकी विकास योजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।

पीएम के दौरे पर क्या बोले सीएम?

इस दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम और भाजपा ने हमेशा आदिवासी समाज के उत्थान के लिए काम किया। चाहे पेसा एक्ट कानून हो, आदिवासी समाज के क्रांतिकारियों के सम्मान की बात हो या आदिवासी गौरव दिवस। 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश के आदिवासी समाज ने बीजेपी को आशीर्वाद दिया। पीएम गारंटी पूरी करने के लिए झाबुआ आ रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ