हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज बुलडोजर चलाया जाएगा, जो उज्जैन में मौजूद है. सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का काम जारी है.

विज्ञापन
MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर आज चलेगा बुलडोजर (Photo: ANI)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज बुलडोजर चलाया जाएगा, जो उज्जैन में मौजूद है. सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का काम जारी है. इसी के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पैतृक मकान का करीब 2.30 मीटर हिस्सा भी सड़क की जद में आ रहा है. नगर निगम ने मकान पर लाल निशान लगाया है और आज इस हिस्से को हटाने की कार्रवाई की जाएगी. सीएम यादव ने खुद कुदाल से पहला प्रहार करके सड़क चौड़ी करने के काम की शुरुआत की.

ये भी पढ़ें: ‘स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव’, राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग

क्यों किया जा रहा चौड़ीकरण?

दरअसल, सिंहस्थ 2028 में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे, जिसके लिए अब्दालपुरा इलाके में खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक सड़क को चौड़ा किया जाएगा. इलाके के करीब 270 मकान चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं, जिनमें सीएम मोहन यादव का पैतृक मकान और उनकी बहन का घर भी शामिल है. सड़क चौड़ी करने के लिए सीएम मोहन यादव के पैतृक घर का करीब 2.90 मीटर हिस्सा तोड़ा जाएगा.

विज्ञापन

52 साल पुराना है मकान

सीएम मोहन यादव का पैतृक मकान उनके दादा रामचंद्र यादव ने 1974 में बनवाया था. इस घर से सीएम यादव और उनके भाई बहनों की बड़ी यादें जुड़ी हैं. उनका बचपन इसी घर में बीता है. आज तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पड़ोसी लक्ष्मीनारायण सोलंकी ने बताया कि मोहन यादव और उनके भाई-बहनों का बचपन बेहद सामान्य परिस्थितियों में बीता. उन्होंने कहा कि जब वो छात्र राजनेता थे और पहली बार जब स्टूडेंट यूनियन का चुनाव जीता था, तब वो इसी मकान में वापस आए थे और पूरे मोहल्ले ने बड़ी ही गर्मजोशी से उनका स्वागत किया था.

ये भी पढ़ें: Mohan Yadav Birthday: छात्र राजनीति से शुरुआत, MBA की पढ़ाई, कैसे तय किया CM की कुर्सी तक का सफर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola